Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार विधानसभा में आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। सदन के अंदर और बाहर विपक्षी पार्टियां राजद, कांग्रेस और माले की ओर से जहरीली शराब से मौत, स्कूलों की टाइमिंग, स्मार्ट मीटर और लैंड सर्वे जैसे मुद्दे उठाएगी।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Nov 25, 2024 | 06:38 AM

बिहार विधानसभा में आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन विधानमंडल का संयुक्त सत्र सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही सप्लीमेंट्री बजट 2025-25 सदन के पटल पर रखा जाएगा। शीतकालीन सत्र 29 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी।

बता दें कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों की पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। बिहार के 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में चारों ही सीटों पर NDA ने जीत दर्ज की है। इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी, तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत, बेलागंज से मनोरमा देवी और रामगढ़ से अशोक सिंह ने महागठबंधन को हराया है। चारों नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

बिहार से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार

शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। सदन के अंदर और बाहर विपक्षी पार्टियां राजद, कांग्रेस और माले की ओर से जहरीली शराब से मौत, स्कूलों की टाइमिंग, स्मार्ट मीटर और लैंड सर्वे जैसे मुद्दे उठाएगी। इसके साथ ही जातिगत गणना पर विपक्ष एकजुट है। बिहार में 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर डबल इंजन की सरकार पर दबाव बना रही है। इस मामले को लेकर भी हंगामा होने की संभावना है।

राजद विधायक राकेश रौशन ने बताया कि ‘स्मार्ट मीटर के बहाने अडाणी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से घरों में जबरन लगाया जा रहा है। लैंड सर्वे से भी किसान परेशान हैं। इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे।’

विधान मंडल का कार्यक्रम

25 नवंबर: पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। सप्लीमेंट्री बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा।

26 नवंबर: बिहार सरकार गैर सरकारी संकल्प लेकर आएगी।

27-28 नवंबर: सत्र के तीसरे और चौथे दिन राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे।

वहीं, 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन 2024-25 के सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा होगी। इसी दिन विनियोग विधेयक पेश किए जाएंगे। फिर सदन की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

Winter session of bihar assembly starts from today opposition will attaak on governmet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2024 | 06:38 AM

Topics:  

  • Bihar News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बिहार पर आपत्तिजनक बयान दिया है तो जरूर मांगें माफी’, तेजस्वी ने कांग्रेस से किया किनारा

2

बीड़ी से बिहार की तुलना पर घिरी कांग्रेस, महागठबंधन को पड़ेगा कितना भारी?-Video

3

B से बीड़ी, B से बिहार; केंद्र पर GST को लेकर हमला करते-करते कांग्रेस ने कर दी गलती?

4

20 नवंबर को आएगा बिहार चुनाव का रिजल्ट, छठ के बाद वोटिंग! EC अक्टूबर में करेगा तारीखों का ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.