Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं देगी केन्द्र सरकार, फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार?

सोमवार को दिल्ली में कुछ ऐसा हुआ जिसने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान बिहार की करीब 13 करोड़ लोगों की आबादी को झटका दे दिया गया। इस आबादी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी आते हैं। इस झटके के बाद वह एक सदाबहार सवाल फिर से सियासी फिजाओं में तैर गया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 23, 2024 | 12:36 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली में कुछ ऐसा हुआ जिसने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान बिहार की करीब 13 करोड़ लोगों की आबादी को झटका दे दिया गया। इस आबादी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी आते हैं। इस झटके के बाद वह एक सदाबहार सवाल फिर से सियासी फिजाओं में तैर गया है।

सोमवार को लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा यह संभव ही नहीं हैं। पंकज चौधरी ने लोकसभा में ऑन रिकॉर्ड कहा है कि ‘बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीसी ने विशिष्ट विशेषताओं वाले राज्य को स्पेशल स्टेटस दिया है। बिहार इसके लिए फिट नहीं बैठता है।

जेडीयू को होगा नुकसान

लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के इस उवाच बिहार की राजनीति में दिलचस्पी लेने वाले सियासी पंडितो ने गुणा गणित लगाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इससे आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और जेडीयू को तगड़ा नुकसान होने वाला है।

नीतीश कुमार के पास था मौका

कुछ राजनीतिक पंडितों का यह भी मानना है कि नीतीश कुमार और जेडीयू लगातार बिहार को स्पेशल स्टेटस दिलाने की बात करते रहे हैं। इस बार उनके पास मौका भी था केन्द्र में उनकी पार्टी किंगमेकर के तौर पर शामिल है। ऐसे में वह दबाव बनाकर इस मांग को पूरा करवा सकते थे। लेकिन इनकार के साथ मौका चला गया है। अब नीतीश कुमार के पास विपक्ष के सवालों से बचने का कोई बहाना भी नहीं रहेगा।

विपक्ष बनाएगा चुनावी मुद्दा

विपक्ष की तरफ से भी नीतीश कुमार को लगातार घेरा जा रहा है। आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद ने बिहार के सीएम पर तंज कसते हुए कहा है कि ऐसा लग रहा है नीतीश कुमार ने कुर्सी के लिए बिहार की उम्मीदों से समझौता कर लिया है। उन्होंने राज्य को स्पेशल स्टेटस दिलाने का वादा किया था। अब केन्द्र सरकार ने इनकार कर दिया है ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी विपक्ष इस मुद्दे को लेकर नीतीश के खिलाफ नैरेटिव बना सकता है।

फिर पलट सकते हैं नीतीश कुमार

कहा यह जा रहा है कि नीतीश कुमार ने लगातार इस मुद्दे को लेकर राजनीति की है। बिहार की जनता ने भी उन भरोसा जताया है। लेकिन सहयोगी होने के बावजूद केन्द्र से मिला यह झटका बिहार की जनता का नीतीश कुमार से भरोसा उठा सकता है। जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों में भी दिखाई देगा। कहा यह जाता है कि नुकसान या जाती हुई कुर्सी नीतीश कुमार को पलटी दे सकती है।

Will nitish kumar hit back after not getting special status for bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2024 | 11:58 PM

Topics:  

  • Lalu Prasad Yadav
  • Nitish Kumar
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

बीता साल, जारी है तलाश… BJP का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा-चिट्ठी न कोई संदेश, ना जाने कौन सा देश…

2

हम हिंदुत्व नहीं चलने देंगे…नहीं कहेंगे जय श्रीराम, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने फिर दिखाए तेवर

3

JDU के सामने सबसे बड़ा संकट: नीतीश कुमार चूके तो BJP निगल जाएगी पार्टी, बिहार में फूटा नया सियासी बम

4

नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब संभालेंगे JDU की कमान? पटना में लगे पोस्टरों ने मचा दी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.