बिहार विधानसभा की लालगंज सीट पर किसका लहराएगा परचम, जानें यहां का चुनावी समीकरण
Bihar Assembly election 2025: बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लालगंज विधानसभा सीट राज्य के सबसे तेजी से विकसित शहरों में से एक है जो इस बार के चुनाव में हॉट सीट भी है।
- Written By: प्रीति शर्मा
बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक लालगंज विधानसभा सीट हॉट सीट भी मानी जाती है। इस सीट की स्थापना साल 1951 में हुई थी। यह हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। बिहार की इस सीट का समीकरण समझने के लिए हमें बीते सालों में हुए विधानसभा चुनावों पर नजर डालनी होगी।
बिहार की लालगंज विधानसभा सीट पर 2025 में चुनाव जल्द होने जा रहा है। इस चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तरफ से पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर महीने में हो सकते हैं। इसलिए बिहार की हर विधानसभा सीट के बारे में जानकारी वहां के चुनावी माहौल को समझने में मदद करेगा।
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
लालगंज सीट पर अब तक हुए चुनावों में कांग्रेस ने कुल 4 बार जीत मिली थी। वहीं, जनता दल, जेडीयू और एलजेपी ने 2-2 बार चुनाव जीता है। इसके अलावा लोकतांत्रिक कांग्रेस, जनता पार्टी, निर्दलीय और बीजेपी ने कुल 1-1 बार जीत दर्ज की है। पिछली बार यानी 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के संजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी।
संजय सिंह को कुल 70750 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस के राकेश कुमार को हराया था। राकेश कुमार को 44451 वोट मिले थे। संजय सिंह ने राकेश कुमार को कुल 26299 मतों से हराया था। वहीं, साल 2015 के चुनाव में लालगंज सीट से लोजपा के राज कुमार साह ने जीत दर्ज की थी। इस दौरान जदयू के उम्मीदवार विजय कुमार को दूसरा स्थान मिला था।
साल 2024 के आंकड़ों के अनुसार लालगंज विधानसभा सीट पर रजिस्टर्ड वोटरों की संख्या 350651 थी। इसमें करीब 21 पर्सेंट वोटर्स अनुसूचित जाति के हैं। वहीं, 8 फीसदी वोटर्स मुस्लिम हैं। लालगंज एक अनारक्षित सीट है। हालांकि बिहार की इस सीट पर किसी भी पार्टी ने लगातार जीत दर्ज नहीं की है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जीत का परचम कौन लहराएगा।
