चिराग पासवान के बहनोई कहां हो गए गायब? जमुई में सांसद अरुण भारती लापता के लगे पोस्टर
Jamui MP Arun Bharti: बिहार के जमुई जिले में सांसद अरुण भारती के लापता होने के पोस्टर लगे हैं। लोगों का आरोप है कि अरुण भारती चुनाव जीतने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में बेहद कम आते हैं।
- Written By: रंजन कुमार
चिराग पासवान और उनके बहनोई के लापता होने का लगा पोस्टर।
MP Arun Bharti News: केंद्र और प्रदेश की राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मजबूत पकड़ है। मगर, जमुई में लोगों ने चिराग पासवान के बहनोई और सांसद अरुण भारती के लापता होने का पोस्टर लगाकर नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है।
महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि वर्तमान सांसद क्षेत्र के विकास के बजाय दिल्ली और पटना की राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। यही वजह है कि यह इलाका सूबे के दूसरे जिलों की तुलना में आज भी काफी उपेक्षित है। हालांकि, लोजपा आर के समर्थकों ने बाद में इन पोस्टरों को हटा दिया। अब इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगरमी तेज हो गई है।
क्यों नाराजगी?
चिराग पासवान जमुई संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व दो बार कर चुके हैं। ऐसे में राजनीति का बड़ा चेहरा होने के कारण लोगों को इस बात की उम्मीद थी कि जमुई का कायाकल्प होगा। एक-दो बड़े कामों को छोड़कर जमुई के हिस्से में कोई बड़ी परियोजना नहीं आई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने हाजीपुर से चुनाव लड़ा और जीते भी। उन्होंने जमुई सीट से अपने बहनोई अरुण भारती को चुनावी मैदान में उतारा।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में आते हैं कभी-कभार
स्थानीय जनता का कहना है कि चुनाव जीत जाने के बाद अरुण भारती कभी-कभार क्षेत्र में आते हैं। विधानसभा चुनाव में भी वह सिर्फ 2 दिन जमुई में रहे। लोगों का कहना है कि उनके लगातार क्षेत्र से बाहर रहने के कारण आम लोगों को परेशानी होती है। यह क्षेत्र विकास के मामले में पहले ही पिछड़ा हुआ है। चिराग से यहां के लोगों को जो उम्मीद थी, वह पूरा नहीं हो सकी। अब उनके बहनोई उसी नक्शे कदम पर हैं।
यह भी पढ़ें: सांसद का तंज, ‘तेजस्वी ने राहुल को PM घोषित कर दिया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें CM घोषित नहीं…’
क्या कहते हैं समर्थक?
लोजपा आर के समर्थकों का कहना है कि सांसद अरुण भारती क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। यह कहना गलत है कि चिराग के कार्यकाल में कोई बड़ा काम नहीं हुआ। जमुई में रेलवे, स्वास्थ्य और सड़क परियोजनाओं से जुड़े कई काम कराए गए हैं। कुछ लोग बहकावे में आकर ऐसी हरकत कर रहे हैं।
