लालू यादव के ‘पिंडदान’ वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और चिराग ने दिया करारा जवाब
Bihar Politics: राजद प्रमुख लालू यादव के 'पिंडदान' वाले बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए इसे घटिया राजनीति बताया है।
- Written By: पूजा सिंह
लालू यादव पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया पलटवार (सौजन्य सोशल मीडिया)
Controversy Over Lalu Yadav’s Statement: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के गयाजी में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। उस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने जंगलराज के दिनों का भी जिक्र किया। वहीं दूसरी तरफ राजद प्रमुख लालू यादव ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर किया। जिसको लेकर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है।
राजद प्रमुख और बिहार पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के एक विवादित पोस्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी। लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री गयाजी आए हैं जदयू की पिंडदान करने।’
सम्बंधित ख़बरें
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
प्रधानमंत्री मोदी जी आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं। #Bihar #RJD #TejashwiYadav pic.twitter.com/dTBatRgeAU — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 22, 2025
जीतन राम मांझी ने साधा लालू पर निशाना
लालू यादव के इस बयान पर एनडीए नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘लालू यादव हमेशा इसी तरह की भाषा के लिए जाने जाते हैं। 15 साल तक उन्होंने बिहार में जंगल राज कायम किया। उस दौर में लोग कम पढ़े-लिखे थे, लेकिन अब लोग शिक्षित हो गए हैं, जागरूक हो गए हैं। अब ऐसे बयानों से कोई भ्रमित नहीं होता। आज बिहार में डबल इंजन की सरकार है, जो विकास कर रही है और जनता अब एनडीए के साथ है।’ मांझी ने आगे कहा, ‘हम इमामगंज के विधायक रहे हैं। पहले डुमरिया जैसे इलाकों में शाम 3 बजे के बाद कोई नहीं जाता था, लेकिन आज वहां विकास पहुंचा है। जनता अब समझ चुकी है कि परिवारवाद और जातिवाद नहीं, विकास ही असली राजनीति है।’
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: चमोली में देर रात फटा बादल, थराली गांव में मची भारी तबाही
चिराग पासवान का लालू पर पलटवार
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी लालू यादव की टिप्पणी की निंदा की और कहा, ‘यह कैसी भाषा है? विपक्ष अगर सवाल उठाना चाहता है, तो नीतियों पर सवाल उठाए। लेकिन ‘पिंडदान’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री के लिए करना गलत है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘लालू यादव और उनकी पार्टी जातिवाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायिकता की राजनीति करते हैं, जबकि एनडीए की सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। जिन लोगों ने समाज को बांटने की राजनीति की है, उन्होंने ही बिहार और देश को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।’
