Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं…’, चिराग पासवान का बड़ा दावा, महागठबंधन पर बोला हमला

Chirag Paswan: अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहर में एनडीए ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधा है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Oct 18, 2025 | 06:17 PM

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (सौ. IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Union Minister Chirag Paswan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने एनडीए की एकजुटता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की ताकत इसकी एकता और सहयोग में निहित है। हम एक-दूसरे का हाथ थामकर गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं और एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

‘हमारा लक्ष्य विकसित बिहार का निर्माण करना’

हमारा लक्ष्य उस विकसित बिहार का निर्माण करना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने में सबसे विकसित राज्य के रूप में उभरे। बिहार को प्राथमिकता देते हुए पीएम 11 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह के साथ मुलाकात में हमने चर्चा की कि चुनाव प्रचार को और मजबूत कर हर सीट पर जीत कैसे सुनिश्चित की जाए।

महागठबंधन पर साध निशाना निशाना

चिराग पासवान ने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां सिर फुटव्वल की स्थिति है। महागठबंधन में एक-दूसरे के प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन हो रहे हैं, जबकि एनडीए में पूरी एकजुटता है। हमारे सभी 243 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत हो चुके हैं और नामों को लेकर कोई भ्रम नहीं है। हमने अपने सभी पांच सहयोगी दलों का सम्मान करते हुए सुचारू रूप से बातचीत पूरी की है। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में विकास के एजेंडे को लेकर जनता के बीच जा रही है, जिससे बिहार का भविष्य उज्ज्वल होगा।

ये भी पढ़ें : बिहार चुनाव 2025: दो-दो मुख्यमंत्रियों देने वाली धरती सोनपुर में अबकी बार किसका लहराएगा परचम

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त करना अत्यंत आवश्यक है। विकसित भारत के साथ-साथ नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य भी हमारी प्राथमिकता है। यह लक्ष्य 2026 तक पूरी तरह हासिल हो जाएगा। केंद्र सरकार की नीतियों और अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Union minister chirag paswan claims nda is heading towards a historic victory in bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2025 | 05:59 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Chirag Paswan

सम्बंधित ख़बरें

1

थाने की चौखट का चक्कर खत्म! इंसाफ आपके दरवाजे पहुंचेगा, गृहमंत्री सम्राट चौधरी का ऐतिहासिक ऐलान

2

‘हम पांडव हैं, कौरवों को हराकर मानेंगे’, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने NDA को फिर ललकारा- VIDEO

3

Year Ender 2025: फिल्म से राजनीति में उतरे ये कलाकार, कुछ हुए पास कुछ का हुआ बंटाधार

4

मैदान छोड़ यूरोप में आनंद फरमा रहे तेजस्वी? विधानसभा सत्र के बीच विदेश यात्रा; RJD नेता ने खोली पोल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.