‘सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली’, खगड़िया रैली में अमित शाह ने बोला हमला, राहुल गांधी पर लगाए आरोप
Amit Shah: खगड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने महागठबंधन और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, राहुल अब 'घुसपैठियों को बचाने की यात्रा' निकाल रहे हैं।
- Written By: पूजा सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सौ.सोशल मीडिया)
Amit Shah Addressed A Rally In Khagaria: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को खगड़िया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की यात्राओं को ‘घुसपैठियों को बचाने का अभियान’ बताया और कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को खगड़िया पहुंचे। यहां एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की यात्राओं को निशाना बनाते हुए कहा कि वे अब ‘घुसपैठियों को बचाने की यात्रा’ निकाल रहे हैं, लेकिन देश की जनता सब जानती है।
#WATCH | Khagaria, Bihar: Union Home Minister Amit Shah says, “…PM Modi has brought our country’s economy from 11th place to fourth. We will move from fourth to third before 2027. PM Modi has made our country safe. During the UPA government, Pakistan attacked every day. Driven… pic.twitter.com/v3EPf9JEy7 — ANI (@ANI) October 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
29 अप्रैल के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? राहुल गांधी का बड़ा दावा, तेल की कीमतों पर मचा सियासी घमासान
83 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस ले केंद्र सरकार; अमित शाह के लद्दाख दौरे से पहले सोनम वांगचुक की मांग
बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
‘घुसपैठियों की रक्षा नहीं कर पाएंगे राहुल’
राहुल गांधी की अगस्त में हुई ‘वोट अधिकार यात्रा’ का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी अब ‘घुसपैठियों को बचाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं। लेकिन न तो वो घुसपैठियों की रक्षा कर पाएंगे, न ही देश की सुरक्षा से समझौता करने वालों को जनता माफ करेगी।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, जबकि मोदी सरकार देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करती।’
’20 साल में अपराध दर में आई कमी’
अमित शाह ने बिहार में एनडीए सरकार के 20 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। उन्होंने कहा, ‘2005 से अब तक हत्या जैसे गंभीर अपराधों में 20 प्रतिशत की कमी आई है। पहले लोग शाम को घर से निकलने से डरते थे, अब कानून का राज कायम है।’ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘जिनके राज में लूट और अपहरण चरम पर था, आज वही अपराध पर ज्ञान दे रहे हैं। यह तो वहीं बात हुई ‘सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली।’
ये भी पढ़ें : पिता खलनायक तो बेटा नायक कैसे? तेजस्वी यादव के पोस्टर पर BJP और JDU का वार, मचा सियासी बवाल
महागठबंधन पर साधा निशाना
महागठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ‘महागठबंधन का भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड है, क्या वे बिहार का विकास कर सकते हैं। केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू, जिन पर एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, वे ही बिहार का विकास कर सकते हैं।’
