Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में फिर लौटेगी चीनी की मिठास! बंद पड़ी मिलें होंगी चालू, नई मिलों की स्थापना पर सरकार ने लगाई मुहर

Bihar Minister Sanjay Kumar: गन्ना उद्योग मंत्री कुमार ने कहा कि राज्य में कार्यरत चीनी मिलों के माध्यम से पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से 427.14 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 10, 2026 | 09:27 PM

संजय कुमार, (गन्ना मंत्री, बिहार सरकार)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Cabinet Minister Sanjay Kumar: बिहार गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय कुमार ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए राज्य के 25 जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजकर जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।

‎‎गन्ना उद्योग मंत्री मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य में नौ चीनी मिलें कई वर्षों से बंद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार राज्य में अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने का निर्णय लिया है, ताकि बिहार के लोगों को अपने राज्य में ही रोजगार उपलब्ध हो सके।

बिहार में स्थापित होंगी 25 नई मिलें

इसी को लेकर सात निश्चय में राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राज्य में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने की दिशा में गन्ना उद्योग विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। मंत्री संजय कुमार ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, गयाजी, शिवहर, सीवान, रोहतास, मोतिहारी, बेतिया, पटना, पूर्णिया, वैशाली, सारण, नवादा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, भागलपुर, नालंदा, बांका, मधेपुरा, मधुबनी और दरभंगा में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारियों को दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, अध्यक्ष बनने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे विधायकी; विधानसभा पहुंच विरोधियों को दिया संदेश

बिहार विधान परिषद में भिड़े RJD और JDU नेता, तीखी नोकझोंक के बाद बड़ा एक्शन; विपक्ष के सभी सदस्य सस्पेंड

जेल में नहीं रहेंगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- घड़ियाली आंसू बहा रहे पूर्णिया सांसद

मंत्री ने बताया सरकार का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के रैयाम और मधुबनी जिले के सकरी में चीनी मिल की स्थापना सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। पांच वर्ष के अंदर सभी नई चीनी मिलों को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, अध्यक्ष बनने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे विधायकी; विधानसभा पहुंच विरोधियों को दिया संदेश

किसानों को 1395 करोड़ रुपये का भुगतान

‎गन्ना उद्योग मंत्री कुमार ने कहा कि राज्य में कार्यरत चीनी मिलों के माध्यम से पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से 427.14 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है, जिसमें किसानों को भुगतेय राशि 1589 करोड़ 69 लाख रुपए के विरुद्ध 1395 करोड़ 38 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। किसानों के बकाये गन्ना मूल्य का 87.78 प्रतिशत है। शेष बकाये राशि की भुगतान कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Restarting the closed sugar mills in bihar new mills will also be established

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2026 | 09:27 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.