Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में RJD समेत कई दलों का अस्तित्व संकट में, रामकृपाल यादव के दावे से सियासत गर्म

Bihar Politics: बिहार सरकार में भाजपा कोटे से कृषि मंत्री रामकृपाल यादव लगातार दावा कर रहे कि RJD के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। उनके इस दावे ने राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 10, 2026 | 01:41 PM

राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Latest Political News: बिहार में लालू परिवार का राजनैतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब जमीन के बदले नौकरी केस में कोर्ट से झटका लगा है। पारिवारिक कलह से भी लालू की राजनैतिक हैसियत घटी है। कमजोर राजनैतिक हैसियत को देख गठबंधन में शामिल दल भी आंख दिखा रहे हैं। इस बदलते राजनैतिक परिदृश्य के चलते छोटे दलों का अस्तित्व भी संकट में आ सकता है।

भाजपा के कोटे से प्रदेश के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव दावा कर रहे कि RJD के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। वे भाजपा में आ सकते हैं। लोजपा (आर) कोटे से मंत्री संजय सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ विधायक मकर संक्रांति के बाद एनडीए का हिस्सा बन जाएंगे। इधर, राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद और एआईएमआइएम के बीच दोस्ती बढ़ी है। पक्ष और विपक्ष को तेजस्वी यादव के बिहार लौटने का इंतजार है।

राजद और कांग्रेस में दूरी क्यों बढ़ी?

राजद और कांग्रेस के बीच रस्साकशी का खेल चुनाव के पहले शुरू था। राजद चाहती थी की तेजस्वी को कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे, लेकिन कांग्रेस इसके लिए अंत समय में तैयार हुई। टिकट बंटवारे में हिस्सेदारी को लेकर भी दोनों पार्टियों के खींचतान रही। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ राजद नेताओं का रिश्ता बेहतर था, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव से ठीक पहले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इसके बाद दोनों पार्टियों के बीच खींचतान बढ़ने लगी। चुनाव के दौरान भी राजेश राम को घेरने की कोशिश की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इस पर बयान दे चुके हैं। जवाब में राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने भी बयान दिया है। दोनों के बयान से जाहिर होता है की दोनों दलों के बीच खटास है।

सम्बंधित ख़बरें

केसी त्यागी को JDU ने त्यागा, नीतीश कुमार को भारत रत्न दिलवाने मोदी को लिखी थी चिट्ठी, यही पड़ा भारी

एक्शन मोड में नीतीश कुमार, एक दर्जन नेताओं को पार्टी से किया बाहर, क्या थी इनकी गलती?

यूट्यूब पर वीडियो देखकर डॉक्टर साहब ने कर दिया महिला का ऑपरेशन, ज्यादा खून बह जाने से चली गई जान

बिहार में 1.25 लाख लोग अरेस्ट, 36 लाख लीटर पकड़ी गई शराब, एल्कोहल बंदी के बाद भी 2025 के आंकड़े चौंकाने वाले

नया राजनैतिक समीकरण बनने की संभावना

बिहार में मकर संक्राति बाद नया राजनैतिक समीकरण बन सकता है। प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और राजद अपनी राहें अलग कर सकते हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद और एआईआईएमआईएम के बीच राजनितिक निकटता बढ़ी है। राजद की राजनीति का मूल आधार एमवाई समीकरण है। वहीं, ओवैसी की पार्टी की भी मुस्लिम वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है। सीमांचल की 5 सीटों पर ओवैसी की पार्टी ने जीत दर्ज कराकर मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी कर राजद की मुश्किलें बढ़ा दी थी। विधानसभा चुनाव के पहले भी ओवैसी महागठबंधन का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन तेजस्वी ने मना कर दिया था। कांग्रेस भी अल्पसंख्यक वोट बैंक में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी ढूंढती है। वामपंथी पार्टी की राजनैतिक मजबूरी है कि वह राजद के साथ बनी रहे, क्योंकि जब तक जदयू और भाजपा के साथ है, तब तक कम्युनिस्ट पार्टी एनडीए के साथ नहीं जुड़ सकती है। एनडीए चाहती है कि राजद और कांग्रेस अलग-अलग रास्ते पर चलें।

यह भी पढ़ें: कई दिग्गजों की RJD से होगी छुट्टी? तेजस्वी यादव चलाएंगे सफाई अभियान, बिहार में मच गया सियासी हड़कंप

BJP क्यों कर रही है टूट का दावा?

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव कभी राजद सुप्रीमो लालू यादव के हनुमान थे। अब वे लालू परिवार के खिलाफ हैं। चुनाव में राजद की करारी हार के बाद लालू परिवार की राजनैतिक हैसियत घटी है। इसकी वजह लालू परिवार की पारिवारिक कलह भी है। चुनावी हार के बाद तेजस्वी बिहार को छोड़ विदेश यात्रा पर चले गए। इस कारण विरोधियों को बोलने का मौका मिला। रामकृपाल का दावा है कि उनके संपर्क में राजद के 20 से ज्यादा विधायक हैं। ऐसा होता है तो राजद के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे।

कांग्रेस के टूटने के दावे में कितना है दम?

लोजपा (आर) के कोटे से मंत्री बने संजय सिंह ने कांग्रेस में टूट का दावा किया है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी की बैठक बुलाई थी। उसमें दो निर्वाचित विधायक नहीं आए। अब मंत्री संजय सिंह का दावा है कि पार्टी के विधायक उनके संपर्क में हैं। मकर संक्रांति के बाद बड़ा खेला होगा। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में भी विरोध जारी है। राजनैतिक हलकों में अटकलें तेज हैं कि मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीतिक परिस्थितियां बदल सकती हैं।

The existence of several parties in bihar including the rjd is in jeopardy with ram kripal yadav claim heating up politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2026 | 01:41 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • Lalu Prasad Yadav
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.