Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाकुरगंज विधानसभा: कायम रहेगा बदलाव का ट्रेंड, या जनता बदलेगी अपना स्टैंड?

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा के चुनावी महाभारत का कुरुक्षेत्र सज चुका है। राजनैतिक दल सभी 243 मोर्चों पर अपने-अपने सिपहसलार तय करने में लगे हुए हैं। जिसका एक मोर्चा ठाकुरगंज भी है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 14, 2025 | 06:50 PM

ठाकुरगंज विधानसभा सीट (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thakurganj Assembly Constituency: बिहार में विधानसभा के चुनावी महाभारत का कुरुक्षेत्र सज चुका है। राजनैतिक दल सभी 243 मोर्चों पर अपने-अपने सिपहसलार तय करने में लगे हुए हैं। जिसका एक मोर्चा किशनगंज जिले का ठाकुरगंज भी है। जिसकी सीमा नेपाल से सटी हुई है।

ठाकुरगंज विधानसभा हमेशा से बिहार की राजनीति में खास महत्व रखती है। यह सीट किशनगंज लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों में से एक है और अपनी सामाजिक विविधता के कारण हर चुनाव में नए राजनीतिक समीकरण गढ़ती है। यहां किसी भी दल का स्थायी दबदबा नहीं रहा, यही वजह है कि ठाकुरगंज राजनीतिक विश्लेषकों और कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।

हर बार नई पार्टी को मिलता है मौका

पिछले विधानसभा चुनाव में राजद सउद आलम ने 79,354 वोट पाकर जीत हासिल की थी। कृषि से जुड़े सउद आलम के पास करीब 63 लाख रुपए की संपत्ति है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। साफ छवि और स्थानीय जुड़ाव के कारण उन्होंने यहां मजबूत पकड़ बनाई।

जानिए कब किसने दर्ज की जीत?

पिछले पांच चुनावों पर नजर डालें तो समीकरण लगातार बदलते रहे हैं। फरवरी 2005 में कांग्रेस के डॉ. मोहम्मद जावेद, अक्टूबर 2005 में सपा के गोपाल कुमार अग्रवाल, 2010 में लोजपा के नौशाद आलम, 2015 में जेडीयू के नौशाद आलम और 2020 में राजद के सउद आलम ने जीत दर्ज की। यह ट्रेंड बताता है कि ठाकुरगंज में मतदाता हर बार नए नेता को मौका देते हैं।

ठाकुरगंज में गांवों की संख्या ज्यादा है। महानंदा, मेची व कनकई नदियां यहां से बहती हैं। केले और चाय की खेती अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह इलाका खास है। महाभारत काल से जुड़े कई स्थान यहां मौजूद हैं। 1897 में खुदाई के दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्तियां मिली थीं, जो इसके प्राचीन धार्मिक महत्व को दर्शाती हैं।

मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी भूमिका

इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की आबादी अच्छी खासी है, जो हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जातिगत समीकरण के साथ मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण हर दल की चुनावी रणनीति में अहम रहता है।

2024 के आंकड़ों के अनुसार, ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या 504045 है, जिनमें 256450 पुरुष और 247595 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर कुल 314069 मतदाता हैं, जिनमें 162635 पुरुष, 151428 महिला और 6 थर्ड जेंडर हैं।

यह भी पढ़ें: सुगौली विधानसभा: भारत-नेपाल सीमा से सटे सुगौली में RJD-BJP का सीधा मुकाबला; जानिए सियासी समीकरण

इस बार ठाकुरगंज में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और राजद-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। इतिहास बताता है कि यहां का मतदाता बदलाव पसंद करता है, लेकिन इस बार का नतीजा काफी हद तक मुस्लिम मतदाताओं की एकजुटता और उम्मीदवार की स्थानीय लोकप्रियता पर निर्भर करेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Thakurganj assembly election 2025 will change trend continue or reverse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 06:50 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार चुनाव: बीजेपी की पहली लिस्ट में सामाजिक संतुलन पर जोर, दलित, पिछड़ा और 9 महिलाओं को टिकट

2

कलह में उलझी रही कांग्रेस-RJD, CPI-ML ने जारी कर दी 18 उम्मीदवारों की लिस्ट; महागठबंधन में महाटेंशन!

3

नामांकन के दिन ही अनंत सिंह ने कर दिया कांड, चुनाव आयोग लेगा एक्शन…मुश्किल में फंसेंगे छोटे सरकार?

4

बिहार में BJP ने काटा इन तीन दिग्गजों का टिकट, 6 सिटिंग विधायकों का पत्ता साफ, किस-किस पर गिरी गाज?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.