7 महीने बाद पिघला लालू का दिल, लेकिन छोटे भाई तेजस्वी अब भी नाराज! तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज से उठा सवाल

Tej Pratap Yadav: बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज की शुरुआत लालू ने ही 90 के दशक में की थी। लालू का चूड़ा दही भोज कार्यक्रम हमेशा सुर्खियों में रहा है। लालू के यहां इस बार आयोजन नहीं हुआ।
rjd chief lalu yadav at tej pratap yadav home
पिता लालू यादव के साथ तेज प्रताप यादव, ( सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Lalu Yadav At Tej Pratap Yadav House: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आज पटना में अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज कार्यक्रम का आयोजन रखा है। बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज की शुरुआत लालू ने ही 90 के दशक में की थी। लालू का चूड़ा दही भोज कार्यक्रम हमेशा सुर्खियों में रहा है। लालू के यहां इस बार आयोजन नहीं हो रहा है।

तेज प्रताप अपने पिता की विरासत को अपने अंदाज में जिंदा रखने की कोशिश में लगे दिखे। न सिर्फ विरासत बल्कि वह पिता की सेवा में लीन भी दिखे। दरअसल, जब लालू पहुंचे तो उनकी आंख पर सीधी धूप आ रही थी। जिसकी वजह से उन्होंने सिर पर हाथ रखा हुआ था। यह देखते ही तेज प्रताप ने अपने सहयोगियों में से एक को गमछे जैसा कपड़ा लाने के लिए कहा, जिसे उनके सिर पर रखा गया ताकि राजद चीफ को धूप सीधे न लगे।

मकर सक्रांति के बाद सियासी फैसला!

बता दें तेज प्रताप यादव ने पिता लालू के अलावा छोटे भाई तेजस्वी यादव, CM नीतीश को आमंत्रित किया है। NDA, महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है। तेज प्रताप एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करेंगे। मकर संक्रांति के बाद वह बड़ा सियासी फैसला भी ले सकते हैं। हाल के दिनों में उनकी NDA के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। बिहार में मकर संक्रांति पर अक्सर राजनैतिक उलटफेर होता रहा है। कई राजनीतिक रिश्ते बनते बिगड़ते हैं। इस बार कौन सा सियासी खेला होगा इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

तेज प्रताप के भोज में कौन-कौन पहुंचा?

तेज प्रताप यादव द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में राजद चीफ लालू यादव के अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, RLJP प्रमुख पशुपति पारस, मामा साधु यादव, प्रभुनाथ यादव, जदयू विधायक चेतन आनंद भी पहुंचे। हालांकि, छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस आयोजन से दूर रहें। तेजस्वी के इस कदम पर सवाल उठ रहा है कि क्या अब भी वह तेज प्रताप से नाराज हैं। गौरतलब है कि लालू यादव ने बीते साल 2025 में ही अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और घर से निष्कासित कर दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com