Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज प्रताप यादव ने ‘पिता बनने’ और अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, अनुष्का को लेकर क्या बोले ‘तेजू भैया’?

Tej Pratap Yadav News: जेजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने अपने खिलाफ उड़ रही 'पिता बनने' और 'अफेयर' की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आरजेडी के कुछ लोगों पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 09, 2026 | 07:56 AM

तेज प्रताप यादव

Follow Us
Close
Follow Us:

Tej Pratap Yadav Conference: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव रविवार को जबरदस्त गुस्से में नजर आए। अपने पिता बनने और एक लड़की के साथ संबंधों की चर्चाओं के बीच उन्होंने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया कि उनके परिवार और पार्टी के इर्द-गिर्द मौजूद लोग उनकी राजनीतिक और पारिवारिक छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं।

हाल के दिनों में एक लड़की (अनुष्का) के साथ तेज प्रताप के संबंधों को लेकर काफी चर्चाएं थीं। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, “मेरा किसी के साथ कोई संबंध जोड़ा जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।” उन्होंने उल्टा सवाल दागते हुए पूछा कि यदि उनका नाम जोड़ा जा रहा है, तो जांच इस बात की होनी चाहिए कि अनुष्का के घर पर आकाश भाटी और आकाश गुर्जर जैसे लोग रात के अंधेरे में क्यों जाते थे। उन्होंने इन लोगों के साथ अनुष्का के संबंधों की सीसीटीवी जांच कराने की मांग की।

“पिताजी की तरह मुझे भी झूठे केस में फंसाने की तैयारी”

तेज प्रताप ने भावुक होते हुए कहा कि जिस तरह उनके पिता लालू प्रसाद यादव को झूठे मामलों में फंसाया गया, ठीक उसी तरह ये ‘जयचंद’ अब उन्हें भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता उनसे प्यार करती है, इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मकर संक्रांति पर जब उनके पिता उन्हें आशीर्वाद देने आए, तो इन लोगों को वह रास नहीं आया और अफवाहें फैलानी शुरू कर दी गईं।

सम्बंधित ख़बरें

सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें! अस्पताल से सीधा बेऊर जेल शिफ्ट; कल पटना कोर्ट में ‘जमानत’ पर टिकी निगाहें

हार से टूटे नहीं…अब और आक्रामक हुए प्रशांत किशोर, ‘बिहार नवनिर्माण यात्रा’ से करेंगे सत्ता पर पलटवार

बिहार में बड़ा बवाल…6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस का लाठीचार्ज

क्या कह दिया जो Viral हो गए खेसारी लाल यादव? पवन सिंह को भी नहीं छोड़ा, Video देखें

दिल्ली कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: तेज प्रताप

अपनी छवि बचाने के लिए तेज प्रताप यादव ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वे उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही, उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे इस मामले को लेकर दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने खगड़िया के प्रदीप नामक व्यक्ति और अन्य सोशल मीडिया हैंडल चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें! अस्पताल से सीधा बेऊर जेल शिफ्ट; कल पटना कोर्ट में ‘जमानत’ पर टिकी निगाहें

“मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या?

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और वे मानसिक दबाव में हैं। तेज प्रताप ने कहा, “मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या? मुझे पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया गया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और कुछ लोग उनकी छवि खराब करने में लगे हैं। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि उनके और अनुष्का के बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। मुकेश रौशन उनकी हत्या कराना चाहते हैं। यह साजिश रची जा रही है और उसे पकड़ा जाए।

Tej pratap yadav press conference denies relationship with anushka akash bhati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2026 | 07:56 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.