Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंहेश्वर विधानसभा: 2020 में चिराग ने पहुंचाया था नुकसान, इस बार जदयू को वापस मिलेगी कमान?

Bihar Assembly Elections: अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मधेपुरा जिले की सिंहेश्वर विधानसभा सीट सामाजिक और धार्मिक महत्व के साथ-साथ राजनीतिक तौर पर भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 16, 2025 | 11:54 AM

सिंहेश्वर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Singheshwar Assembly Constituency: बिहार के चुनावी महाभारत के एक मोर्चे के तौर पर सिंहेश्वर विधानसभा सीट भी चर्चा में है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यह सीट सामाजिक और धार्मिक महत्व के साथ-साथ राजनीतिक तौर पर भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। साल 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से हटकर सुपौल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बन चुकी है।

सिंहेश्वर को धार्मिक रूप से एक अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है। यहां का प्रसिद्ध सिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर, जिसे ‘कामना लिंग’ के नाम से जाना जाता है, लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहीं पर ऋषि श्रृंगी ने राजा दशरथ के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ किया था, जिसके फलस्वरूप श्रीराम और उनके भाइयों का जन्म हुआ।

पुराणों में मिलता है सिंहेश्वर का उल्लेख

इस क्षेत्र का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है और यह न केवल शिव उपासना का केंद्र है, बल्कि आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंदिर के परिसर में मां सिंहेश्वरी के रूप में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की उपस्थिति, त्रिदेवों की स्थापना और भगवान बुद्ध की मूर्ति इस धार्मिक स्थल की विविधता को दर्शाते हैं।

भौगोलिक रूप से यह क्षेत्र कोसी नदी की धारा में स्थित है और बाढ़ के साथ जीने की मजबूरी यहां की जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है। कृषि ही यहां की मुख्य आजीविका है, जिसमें धान, मक्का, गेहूं और दालें प्रमुख हैं। औद्योगिक विकास सीमित है, जिससे सीमांत किसान और भूमिहीन मजदूर अक्सर आजीविका की तलाश में पलायन करते हैं।

सिंहेश्वर विधानसभा का चुनावी इतिहास

राजनीतिक दृष्टि से सिंहेश्वर विधानसभा सीट की भूमिका अहम रही है। 1977 में पहली बार चुनाव हुए और अब तक 12 बार चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिनमें 1981 का उपचुनाव भी शामिल है। 2005 से 2015 तक लगातार चार बार जदयू ने यहां जीत दर्ज की, लेकिन 2020 के चुनाव में यह सिलसिला टूट गया। उस वर्ष राजद के चंद्रहास चौपाल ने जदयू के नरेंद्र नारायण यादव को 5,573 मतों से हराकर नया इतिहास रच दिया।

यह उन 25 सीटों में से एक थी, जहां चिराग पासवान की लोजपा ने एनडीए से अलग होकर केवल जदयू को नुकसान पहुंचाने की रणनीति अपनाई थी। दिलचस्प रूप से लोजपा को मिले वोटों की संख्या राजद की जीत के अंतर से 34 ज्यादा थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि त्रिकोणीय मुकाबला यहां निर्णायक साबित हुआ।

जदयू और राजद के बीच होगी जंग

राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो सिंहेश्वर में मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जदयू के बीच बना हुआ है। चंद्रहास चौपाल 2020 की जीत के बाद फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं, वहीं जदयू इस सीट को पुनः जीतने के लिए रणनीति बना रही है। भाजपा की भूमिका यहां सहयोगी दल के रूप में ही रही है, क्योंकि यह सीट उसके कोर वोट बैंक में नहीं आती।

यह भी पढ़ें: मधेपुरा विधानसभा: मधेपुरा की जनता पर चढ़ा राजनैतिक रंग, कौन जीतेगा 2025 की चुनावी जंग?

चुनाव आयोग के अनुसार, 2024 में सिंहेश्वर विधानसभा की कुल अनुमानित जनसंख्या 5,41,506 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 2,78,118 और महिलाओं की संख्या 2,63,388 है। वहीं, मतदाताओं की कुल संख्या 3,29,079 है, जिसमें 1,70,755 पुरुष, 1,58,315 महिलाएं और 9 थर्ड जेंडर हैं।

सिंहेश्वर के चुनावी मुद्दे क्या हैं?

2025 के चुनाव में सिंहेश्वर में मुद्दे वही रहेंगे जो वर्षों से यहां की जमीनी हकीकत रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण, पलायन रोकना, कृषि संकट, दलित समाज के अधिकार और धार्मिक पर्यटन का समुचित विकास। हालांकि, विकास के नाम पर मंदिर क्षेत्र में आंशिक सुधार हुए हैं, परंतु बड़े पैमाने पर रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में अब भी व्यापक सुधार की जरूरत है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Singheshwar vidhansabha seat political analysis for bihar elections 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2025 | 11:54 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

‘हम 5 पांडव की तरह एकजुट, महागठबंधन में सिर फुटव्वल’, बिहार चुनाव पर BJP का बड़ा दावा

2

Bihar Election: JDU की 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 101 नाम फाइनल; जानें किसका टिकट कटा?

3

मधेपुरा विधानसभा: मधेपुरा की जनता पर चढ़ा राजनैतिक रंग, कौन जीतेगा 2025 की चुनावी जंग?

4

बहादुरगंज विधानसभा: ओवैसी की पार्टी ने भेद दिया कांग्रेस का किला, क्या दोबारा हासिल होगा वर्चस्व?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.