32 करोड़ की मालकिन, पति बाहुबली…अटक-अटक कर शपथ लेने वाली कौन हैं JDU विधायक विभा देवी?
Vibha Devi News: बिहार के नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण में नवादा की जदयू विधायक विभा देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है। आइए जानते हां उनके बारे में...
- Written By: अर्पित शुक्ला
JDU विधायक विभा देवी
Bihar MLA Vibha Devi Oath Video: सतत लेती हूं…हिंदी में लिखे शपथ को सही तरीके से पढ़ न पाने के कारण बिहार की नवनिर्वाचित विधायक विभा देवी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। उनका शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कई लोग इसे बिहार का दुर्भाग्य कह रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे महारानी वेब सीरीज के ‘रानी भारती’ मोमेंट से जोड़ रहे हैं। सोमवार को बिहार की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में विभा देवी ही आईं। उन्होंने हिंदी में लिखे शपथ पत्र को ठीक से पढ़ने में कठिनाई महसूस की। वह अटक-अटक कर किसी तरह से शपथ पढ़ रही थीं। इस बीच उन्होंने पास बैठी विधायक मनोरमा देवी से मदद मांगी। मनोरमा देवी ने प्रॉम्प्ट किया और विभा देवी ने टूटे-फूटे शब्दों में शपथ पूरी की।
शपथ लेते समय विभा देवी ने कहा, “मैं ईश्वर की सतत लेती हूं…”, और पास में बैठीं जेडीयू विधायक मनोरमा देवी से कहा, “छोटकी बोल न…”. जब विभा देवी रुक-रुक कर फंसती जा रही थीं, तब मनोरमा देवी बीच-बीच में उनकी मदद करती रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, 180 यात्री थे सवार
अर्जुन से द्रोणाचार्य अवॉर्ड तक, पिता से मिली विरासत को जसपाल राणा ने पहुंचाया बुलंदियों पर; जानें रिकॉर्ड्स
दिल्ली में चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, संदिग्ध ‘ड्रग्स लैब’ का भंडाफोड़; भारी मात्रा में MDMA बरामद
विभा देवी के पति बाहुबली नेता
शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अब विभा देवी के बारे में जानना चाह रहे हैं। विभा देवी बिहार की 18वीं विधानसभा में नवादा से निर्वाचित हुई हैं। उनका विधायक बनने में सबसे बड़ा योगदान उनके बाहुबली पति का है। राजबल्लभ यादव पहले राजद में थे और अब जदयू में शामिल हैं। चुनाव से कुछ समय पहले ही राजबल्लभ यादव जेल से बाहर आए थे। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी विभा देवी को चुनाव लड़ाया और वह जीत गईं।
विभा देवी की संपत्ति और राजनीतिक करियर
विभा देवी ने 2025 के चुनाव में अपनी कुल संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपये बताई। वह इससे पहले भी विधायक रह चुकी हैं, और उनके पति भी पहले विधायक रह चुके हैं। ऐसे में विभा देवी के परिवार का पुराना राजनीतिक इतिहास है। उनके शपथ ग्रहण के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई भी चर्चा में आई। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी पढ़ाई साक्षर लिखी।
यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन के सामने दिनदहाड़े हत्या…सुबह-सुबह आरोपी शिकारी राय का एनकाउंटर, एक्शन में बिहार पुलिस
वीडियो में देखा गया कि विभा देवी शपथ लेते समय बहुत कम पढ़ी-लिखी लग रही थीं। उनके चुनावी हलफनामे में पढ़ाई वाले कॉलम में सिर्फ ‘साक्षर’ लिखा है। उनका हस्ताक्षर भी उनकी पढ़ाई की कहानी बयां कर रहा है।
