मोकामा में भारी तनाव, दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान चली गोलियां और पत्थरबाजी; अनंत सिंह पर FIR
बिहार के मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। शव यात्रा के दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी की खबर है। परिवार ने बाहुबली अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान चली गोलियां, फोटो- सोशल मीडिया
Dularchand Yadav Murder Case: बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद हालात बिगड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, शव यात्रा के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से भिड़ंत हुई, जिसके बाद गोलीबारी और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने अनंत सिंह सहित अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
मोकामा के तारतार गांव में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। दुलारचंद यादव मोकामा से जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया के समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे थे और इस दौरान वह बाहुबली और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे थे। गुरुवार को तारतार गांव में उनकी पहले लाठी-डंडों से पिटाई की गई और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
शव यात्रा के दौरान भिड़ंत, गोलियां चलीं
दुलारचंद की हत्या के बाद उनके समर्थक जब डेड बॉडी लेकर लौट रहे थे, तभी स्थिति और बिगड़ गई। पंडारक के पास दुलारचंद के समर्थकों और दूसरे पक्ष के लोगों में भिड़ंत हो गई। दुलारचंद के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू कर दी। मोकामा के टाल क्षेत्र में अब भी अत्यधिक टेंशन है। मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बवाल भी हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन का द्वार…BJP की करारी हार, सम्राट की कुर्सी पर लटकी तलवार! बांकीपुर का रिजल्ट बदलेगा बिहार?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
बन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
अनंत सिंह पर लगा हत्या का आरोप
दुलारचंद के परिवार ने सीधे तौर पर अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन ने कहा कि उनके दादा लोकतांत्रिक तरीके से अनंत सिंह के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके दादा की हत्या कर दी गई है, और उन्हें डर है कि उनकी भी हत्या हो सकती है। रविरंजन ने जोर देकर कहा, “हम लोग पढ़े-लिखे हैं, एके-47 वाले नहीं हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दादा ने हमेशा जनता की आवाज उठाई, लेकिन पुलिस-प्रशासन मौन है और असली अपराधियों को बचाया जा रहा है। दुलारचंद यादव के घर की महिलाओं ने भी पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अनंत सिंह ने ही उनकी हत्या करवाई है।
यह भी पढ़ें: मंच पर आए, पत्र दिखाया और चल दिए… नीतीश, नड्डा, चिराग NDA की पीसी से बिना बोले क्यों निकले?
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में बाहुबली नेता और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। दुलारचंद की हत्या के बाद तारतार गांव में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दुलारचंद यादव टाल के एक गैंगस्टर थे जो बाद में अनंत सिंह के लिए चुनौती बन गए थे।
