-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Samrat Choudhary Political Journey Bihar First Bjp Cm Controversies Challenges
30 साल का राजनीतिक सफर…कई विवादों से जुड़ा नाम, लेकिन सम्राट चौधरी का पीछा नहीं छोड़ेंगे ये 3 आरोप
- Written By: सजल रघुवंशी
Allegations On Samrat Choudhary: RJD से BJP और अब बिहार के मुख्यमंत्री। विवादों और आरोपों से भरा रहा सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर, जानें वह 3 विवाद जो कभी नहीं छोड़ेंगे उनका पीछा।

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Samrat Choudhary Political Journey: बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रही उठापटक के बाद अब एक निर्णायक मोड़ आ चुका है। सम्राट चौधरी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला न सिर्फ सत्ता परिवर्तन का संकेत है बल्कि यह उनके लंबे और उतार-चढ़ाव भरे राजनीतिक सफर का चरम भी है। नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद सम्राट चौधरी का नाम तेजी से उभरा और आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया। हालांकि, उनका यह सफर जितना तेज रहा है उतना ही विवादों से भी घिरा रहा है।
दरअसल, सम्राट चौधरी की राजनीतिक यात्रा छात्र राजनीति से शुरू हुई, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के साथ काम किया। उस समय आरजेडी बिहार की प्रमुख ताकत थी और इसी मंच से उन्हें पहचान मिली। बाद में उन्होंने जेडीयू का रुख किया और मंत्री पद तक पहुंचे लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच उन्होंने 2017 में बीजेपी का दामन थाम लिया जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
पारिवारिक विरासत और राजनीतिक पकड़
सम्राट चौधरी का संबंध एक मजबूत राजनीतिक परिवार से है। उनके पिता शकुनि चौधरी सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं, जबकि उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि ने उन्हें राजनीति में शुरुआती बढ़त जरूर दी लेकिन पार्टी संगठन में उनकी पकड़ और ओबीसी समीकरणों में उनकी भूमिका ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया साफ इनकार, पटना हाई कोर्ट जाने को कहा
बीजेपी में उभार और सत्ता तक पहुंच
बीजेपी में शामिल होने के बाद सम्राट चौधरी का कद तेजी से बढ़ा। उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गईं और बाद में डिप्टी सीएम बनाया गया। 2024 के बाद बने नए राजनीतिक समीकरणों में वह बीजेपी के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए। विधानसभा चुनावों में भी उन्हें आगे रखकर पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार की जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत होती गई।
विवादों ने भी नहीं छोड़ा पीछा
सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर विवादों से अछूता नहीं रहा है। उनका बार-बार दल बदलना विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा रहा है जिसके चलते उन्हें अवसरवादी नेता बताया जाता रहा है। इसके अलावा, जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए जिनमें उनकी शैक्षणिक योग्यता पर सवाल और आपराधिक आरोप भी शामिल थे। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी डिग्री को लेकर काफी विवाद हुआ था। जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने उनके ऊपर 10वी पास न होने का आरोप लगाया था। इसको लेकर सम्राट चौधरी ने सफाई दी थी। साथ ही सम्राट चौधरी के ऊपर हत्या करवाने का आरोप भी प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव के दौरान लगाया था।
यह भी पढ़ें: बिहार में BJP का सूखा खत्म…बनाया अपना पहला CM; इन 5 कारणों से अब तक बैकफुट पर थी पार्टी
पगड़ी संकल्प और आक्रामक राजनीति
उनकी राजनीति का एक चर्चित पहलू पगड़ी संकल्प भी रहा, जिसमें उन्होंने ऐलान किया था कि जब तक नीतीश कुमार को सत्ता से हटाया नहीं जाएगा, वह पगड़ी नहीं उतारेंगे। हालांकि, जब नीतीश कुमार ने राजनीतिक समीकरण बदलते हुए बीजेपी के साथ फिर से गठबंधन किया तो उन्होंने अपना संकल्प खत्म कर दिया। इसके अलावा, उनके आक्रामक बयानों और तीखे राजनीतिक हमलों ने उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखा। सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना एक नई शुरुआत जरूर है लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी छवि को स्थिर और भरोसेमंद बनाना होगी। विवादों और आरोपों से घिरे इस सफर के बाद अब उनकी असली परीक्षा शासन और प्रदर्शन के स्तर पर होगी जहां उन्हें खुद को साबित करना होगा।
Samrat choudhary political journey bihar first bjp cm controversies challenges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMअब आधी रात के बाद नहीं चलेगी सोशल मीडिया, बच्चों की डूमस्क्रॉलिंग रोकने के लिए इस देश ने बनाया बड़ा प्लान
Jul 15, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM












