Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वक्फ एक्ट पर बवाल, गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- बिहार को मत बनाओ बंगाल

तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो बिहार में वक्फ संशोधन अधिनियम को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाएगा। इसी बयान पर प्रतिक्रिया गिरिराज सिंह ने ऐसी बात कही है, जिसे बवाल होना तय है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 17, 2025 | 12:46 PM

गिरिराज सिंह, (केंद्रीय मंत्री), फोटो - नवभारत आर्काइव

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : एक चो बिहार विधानसभा चुनाव और दूसरा वक्फ बिल पर मचा घमासान से बिहार चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने सवाल करते हुए कहा, “क्या तेजस्वी यादव बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं?’

दरअसल, तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो बिहार में वक्फ संशोधन अधिनियम को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाएगा। उनके इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव यह कहते हैं कि वो सत्ता में आकर वक्फ एक्ट को लागू नहीं होने देंगे। क्या वे बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं? क्या वे मुर्शिदाबाद जैसी घटनाओं की याद दिलाकर बिहार का माहौल खराब करना चाहते हैं?

ममता बनर्जी पर भी गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला और कहा कि बंगाल में वक्फ एक्ट को लेकर हुई हिंसा पर ममता सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं। उन्होंने आगे कहा, “राजधर्म निभाने के बजाय ममता बनर्जी ने हिंसा को पनपने दिया, और बंगाल हत्याओं के दौर से गुजर रहा है।”

वक्फ एक्ट को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में सियासी घमासान मचा हुआ है। कई विपक्षी नेता और सामाजिक संगठन इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं। बुधवार को दो घंटे लंबी सुनवाई के बाद अब शीर्ष अदालत इस पर अंतरिम रोक लगाने का विचार कर रही है। तेजस्वी यादव की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने जहां इसे “धार्मिक ध्रुवीकरण” की कोशिश बताया है, वहीं महागठबंधन की ओर से इसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा बताया जा रहा है।

महागठबंधन की चुनावी तैयारी तेज

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल अपनी रणनीति को धार दे रहे हैं। बीते मंगलवार को तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। माना जा रहा है कि बिहार में महागठबंधन के तहत सीट बंटवारे और चुनावी एजेंडे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वहीं, भाजपा और जेडीयू के नेतृत्व वाला एनडीए भी पूरे दमखम से चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी कर रहा है। गिरिराज सिंह के बयान से साफ है कि भाजपा, तेजस्वी यादव और RJD को वक्फ एक्ट जैसे मुद्दों पर घेरकर हिंदू वोट बैंक को साधने की कोशिश में है।

Ruckus over wakf act giriraj singh jibes tejashwi yadav says do not make bihar bengal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 12:46 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Giriraj Singh
  • Mamta Banerjee
  • Tejashwi Yadav
  • Waqf Act

सम्बंधित ख़बरें

1

‘EC ऐसे अधिकारियों के अधीन है जो निष्पक्ष नहीं’, कांग्रेस ने जवाबदेही से भागने का लगाया आरोप

2

गांधी, अंबेडकर, जेपी, लोहिया और मुस्लिम…प्रशांत किशोर के निशाने पर भाजपा, शिकार राजद-कांग्रेस

3

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल और तेजस्वी पर लगाए आरोप, कहा-दोनों युवराज भ्रम फैला रहे हैं

4

Vote Chori के मामले में संजय कुमार झा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले ये कोई मुद्दा नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.