Bihar Politics: 'बिहार में खजाना खाली है और वो...', तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को 'चीप मिनिस्टर' बताकर घेरा!

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'चीप मिनिस्टर' कहा और बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार व पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा।
"There is no humanity left in you"—Tejashwi Yadav launches a scathing attack on CM Samrat Chaudhary, stating: "The government is making fools of the people."
तेजस्वी यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tejashwi Yadav on Samrat Chaudhary: दिल्ली से पटना लौटने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत में सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव के बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको पहले से ही भरोसा था कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन उनके आने के बाद भी बिहार सरकार की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में खजाना खाली है और विकास के नाम पर कोई भी ठोस काम नहीं हो रहा है।

भ्रष्टाचार और अपराध के लगाए आरोप

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। तेजस्वी ने कहा कि NEET जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं, जो व्यवस्था की विफलता को दिखाता है। तेजस्वी के मुताबिक, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरे तरीके से कमजोर हो चुकी है।

महिलाओं और कर्मचारियों पर क्या कहा?

RJD नेता ने आरोप लगाया कि बिहार की महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं का लाभ अभी तक पूरी तरह नहीं दिया गया है। साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि राज्य के मंत्रियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे प्रशासनिक स्थिति पर भी सवाल उठते हैं।

आवास और सुरक्षा व्यवस्था पर भी दिया बयान

राबड़ी देवी आवास और मंत्रियों के आवास आवंटन को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2005 से स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अचानक कुछ फैसलों में बदलाव हो रहा है। तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष को सुरक्षा और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

सम्राट को कहा ‘चीफ नहीं, चीप मिनिस्टर’

तेजस्वी यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें “चीफ मिनिस्टर नहीं, चीप मिनिस्टर” कहा। उनके इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com