Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए बिहार के 25 लोगों को मिला न्योता, ये दिग्गज नाम हैं शामिल
इन 25 हस्तियों में बिहार के प्रधानमंत्री की योजना से जुड़े आदर्श गुप्ता, राजू कुमार, प्रेम कुमार, राजवीर कुमार, उत्कर्ष कुमार, प्रवीण कुमार राय, मोनिका मेहता, आलोक कुमार और रणवीर कुमार जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा...
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत डिजिटल डेस्क : इस बार के गणतंत्र दिवस के भव्य परेड में बिहार के 25 लोगों को भाग लेने के लिए न्योता आया है। इन सभी लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता के लिए मान्यता दी गई है और वे इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।
बता दें, इन 25 हस्तियों में बिहार के प्रधानमंत्री की योजना से जुड़े आदर्श गुप्ता, राजू कुमार, प्रेम कुमार, राजवीर कुमार, उत्कर्ष कुमार, प्रवीण कुमार राय, मोनिका मेहता, आलोक कुमार और रणवीर कुमार जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के कई अन्य क्षेत्रों के लोग भी इस परेड का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।
इस सूची में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं। इसमें हेम देवी, नंदू प्रसाद, पद्म श्री अशोक नबास्वास, पद्म श्री शांत देवी, पद्म श्री सुभद्रा देवी और महिमा देवी जैसे बड़े नाम को भी न्योता दिया गया है। इनके अलावा आईसीडीएस निदेशालय की सहायक निदेशक निरूपा कुमारी, संतोष कुमार गुप्ता, नश्प्रा वर्मा, कुमारी अंजनल, कुमारी रेखा नश्शा, नंदू बाला, बीता कुमारी, बेबी शैलेजा, अबशी मुमस और आनंदत गुप्ता भी इस सम्मानित सूची में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
बिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
इस बार का गणतंत्र दिवस बिहार के लिए बेहद खास
गणतंत्र दिवस परेड न केवल भारतीय सेना की शक्ति और ताकत को प्रदर्शित करती है, बल्कि यह देश की विशेषताओं और उपलब्धियों को भी उजागर करती है। इस बार यह बिहार के लिए और भी खास है क्योंकि राज्य के 25 लोग इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जिससे बिहार का गौरव और बढ़ेगा। यह सम्मान बिहार की प्रतिभाओं के लिए गौरव का क्षण है और देश भर में बिहार की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने का काम करेगा।
बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से ही हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहती है।
