वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर उपेंद्र कुशवाहा का करारा वार,’जीरो से शुरू हुई, जीरो पर होगी खत्म…’
Bihar news: आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर तंज कसा है। उनका कहना है कि यात्रा को जीरो से शुरू हुई और जीरो पर ही खत्म हो जाएगी।
- Written By: पूजा सिंह
आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (सौजन्य सोशल मीडिया)
Upendra Kushwaha took a dig at Rahul Gandhi: बिहार में वोट चोरी और गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं। जिसका समापन 1 सितंबर को किया जाएगा। राहुल गांधी की यात्रा के समापन लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है। उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि, यह यात्रा शुरू से ही प्रभावहीन रही और इसका समापन भी बिना किसी उपलब्धि के होगा।
आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में वोटर अधिकार यात्रा को जीरो से शुरू और जीरो पर खत्म होने वाली यात्रा करार दिया। बता दें कि 1 सितंबर को पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन होगा। एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
खुद को CM फेस घोषित करने पर तेजस्वी पर साधा निशाना
दूसरी ओर आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने आरा जिले में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सार्वजनिक मंच से खुद का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किया। कुशवाहा ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि तेजस्वी यादव खुद को ही सीएम फेस घोषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन में वे हैं, उसमें कई राजनीतिक दल हैं। जब उनसे सवाल किया जाता है तो वह इधर-उधर देखने लग जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, ध्वनिमत से कराई गई वोटिंग
अमित शाह ने बल प्रयोग का दिया आदेश…राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, गृह मंत्री जवाब दो के लगे नारे
‘इंडिया ब्लॉक कन्फ्यूज़्ड है’
उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक कन्फ्यूज़्ड है। ऐसा कन्फ्यूज़्ड गठबंधन बिहार की जनता को कंफ्यूज नहीं कर सकता है। इसलिए उनको कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी चिंता करनी चाहिए। वे दूसरों की चिंता क्यों कर रहे हैं। उन्हें दूसरों की चिंता करने के बजाय अपने मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। वे बिहार में महागठबंधन को सत्ता में लाने आए हैं, लेकिन वास्तव में महागठबंधन का राज्य में कोई अस्तित्व ही नहीं है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार, एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद
बिहार में NDA की सरकार बनने का किया दावा
उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि वोटर अधिकार यात्रा के जरिए इंडिया ब्लॉक जो हंगामा कर रहा है और उसे लगता है कि इससे उन्हें लाभ होगा तो वह गलतफहमी में हैं। बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। बिहार की जनता को गुमराह करने का प्रयास इंडिया ब्लॉक की ओर से किया जा रहा है, लेकिन बिहार की जनता समझदार है। जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। कुशवाहा के अनुसार, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बहुमत से बनेगी।
