जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार, एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद

Jammu and Kashmir: सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल दोनों आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम!, पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार, एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 2 आतंकवादी गिरफ्तार (सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

2 Terrorists Arrested: जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले में 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से अवैध हथियार एके-47 और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए आए दोनों आतंकियों की पहचान तारिक शेख निवासी आजमाबाद और रियाज अहमद निवासी चंबर गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, सुरक्षाबलों को  2 आतंकी के सीमावर्ती क्षेत्र पुंछ के आजमाबाद इलाके में होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि दोनों किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। मुखबिरों ने बताया कि, तारिक के घर अपने गांव से रियाज अहमद आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर तारिक के घर छापेमारी की और दोनों को धर दबोचा।

पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां आई सामने

सुरक्षा बलों और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि, तारिक शेख का एक और मकान जलियां गांव में है, जिसे वह किराए पर दिए हुए था। जिसके बाद पुलिस ने उस जगह पर भी छापा मारा, जहां से एके-47 राइफल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।

जांच में जुटी जांच एजेंसी

दोनों आतंकी कि गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया ह। पुलिस का कहना है कि दोनों कि, गिरफ्तारी किसी बड़ी साजिश को नाकाम करने में अहम साबित हो सकती है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में कि कोशिश कर रही है कि, गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों का संबंध किस आतंकी संगठन से है और इन लोगों का मकसद क्या था।

लोगों से पुलिस ने की अपील

आतंकियों कि गिरफ्तारी के बाद से पुलिस सतर्क है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  साथ ही पुंठ पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या सुरक्षा बलों को दें। नागरिकों की सतर्कता से किसी भी आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com