‘महाराष्ट्र, हरियाणा के बात बिहार में वोट चोरी…’, राहुल गांधी बोले- संविधान मिटाने में लगी है BJP
Rahul Gandhi in Bihar: भागलपुर में राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत सभा को संबोधित कर भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी और संविधान खत्म करने का आरोप लगाया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी (Image- Social Media)
Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार शाम अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के क्रम में भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है और संविधान को मिटाना चाहती है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं के लिए सारे रास्ते बंद कर रही है। जब परीक्षा ली जाती है तो प्रश्नपत्र लीक हो जाता है। अगर परीक्षा पास भी कर लें तो प्रदेश में नौकरी ही नहीं मिलती। नोटबंदी, अग्निवीर, किसानों के लिए गलत कानून की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों, गरीबों को मिटाने का काम किया जा रहा है।
भाजपा संविधान पर आक्रमण कर रही है
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के सभी नागरिकों को संविधान निर्माताओं ने एक वोट का अधिकार दिया, लेकिन भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर इसे छीन रही है और संविधान पर आक्रमण कर रही है। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के रहने वाले एक अग्निवीर जवान अमरनाथ को भी सामने लाया।
सम्बंधित ख़बरें
मुझे घसीटते वक्त पुलिसवालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए…राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा!
NEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Explainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
152 पेपर लीक, दोषियों को सजा नहीं…शिक्षा व्यवस्था पर राहुल ने उठाए सवाल, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें
उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान इनके एक हाथ जख्मी हो गए लेकिन अब उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में उमड़ रही भीड़ का संदेश साफ है कि बिहार के लोग एक भी वोट की चोरी नहीं होने देंगे।
उनकी मंशा बिहार में वोट चोरी की है
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक के बाद उनकी मंशा बिहार में वोट चोरी की है। राहुल गांधी के साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी लोगों को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें- बी सुदर्शन नक्सलवाद समर्थक! शाह बोले- सुप्रीम कोर्ट का इस्तेमाल कर सलवा जुडूम को खत्म किया-Video
बता दें कि राहुल गांधी की आज यानी छठे दिन की यात्रा मुंगेर से शुरू हुई थी। भागलपुर के नवगछिया में आज रात्रि विश्राम होगा। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित घटक दलों के सभी नेता भी शामिल हैं। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का पूरा सफर होगा। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)
