Video: भाजपा-कांग्रेस में भिड़ंत, झंडे का डंडा बना हथियार; भड़के राहुल गांधी बोले- मारो-तोड़ो…
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के ऑफिस पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा मारो-तोड़ो जितना मारना तोड़ना है। हम सत्य अहिंसा से मुकाबला करेंगे।
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, राहुल गांधी
Rahul Gandhi on Congress-BJP Dispute: बिहार की राजनीति हिंसक मोड़ लेती जा रही है। गुरुवार को दरभंगा में महागठबंधन के मंच से कांग्रेस कार्यकर्ता ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही भाजपा के तमाम नेता राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहे हैं। वहीं आज पटना में सदाकत आश्रम जो प्रदेश कांग्रेस का ऑफिस है, उस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वहीं अब पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मारो- तोड़ो जितना मारना तोड़ना है। हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए संविधान की रक्षा करते रहेंगे।
राहुल गांधी बोले- मारो-तोड़ो
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का एक तरफा आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा “सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।”
सम्बंधित ख़बरें
MP विधानसभा में नारी शक्ति वंदन संकल्प पारित, सदन में गरजे CM मोहन यादव, बोले- कांग्रेस महिला विरोधी
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
कांग्रेस की थाली में खाते हैं केजरीवाल! CM नायब सैनी ने AAP के दोहरे मापदंडों की खोली पोल
सत्य और अहिंसा के आगे
असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 29, 2025
झंडे के डंडे से भाजपा और कांग्रेस में घमासान
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सदाकत आश्रम के सामने व आश्रम के अंदर भाजपा कार्यकर्ता और नेता तोड़ फोड़ करते आ रहे हैं। वहीं झंडे में लगे डंडे का इस्तेमाल कर गाड़ियां तोड़ रहे हैं। साथ प्रतिक्रिया स्वारूप कांग्रेस कार्यकर्ता भी झंडे के डंडे से मुकाबला करने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मौके पर ईंट पत्थर भी चलें हैं।
बिहार में दो घटनाएं 👇 • बिहार में राहुल गांधी की यात्रा में भारी भीड़ आ रही है
• BJP के नेताओं ने आज बिहार कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर दिया pic.twitter.com/QfSci41NMT — Ranvijay Singh (@ranvijaylive) August 29, 2025
JDU ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आलोचना की
घटना पर भाजपा का कहना है कि वे पटना कांग्रेस ऑफिस के सामने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इस कांग्रेस ऑफिस के अंदर से पत्थर फेंके गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और कांग्रेस ऑफिस पर धावा बोल दिया। वहीं जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कांग्रेस दफ्तर में घुस कर मारपीट करने और तोड़फोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी अन्य पार्टी के कार्यालय के अंदर घुसकर हंगामा करना सही नहीं है।’
ये भी पढ़ें-‘सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए’, अमित शाह पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बिगड़े बोल
PM को अपशब्द कहने वाला आरोपी अरेस्ट
दरभंगा पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि पार्टी इस तरह की भाषा को स्वीकार नहीं करती और इस कृत्य की निंदा करती है।
