-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jp Nadda And Amit Shah Demanded An Apology From Rahul Gandhi
पीएम पर कांग्रेस वर्कर की अभद्र टिप्पणी, नड्डा-शाह बोले- राहुल गांधी मांगे माफी
- Written By: Saurabh Pal
Amit shah News: गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले पर कांग्रेस और राजद पर हमला बोला है। दोनों नेताओं ने राहुल और तेजस्वी से माफी की मांग की है।

जेपी नड्डा, अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
BJP News: बिहार में मंच से कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता की गाली पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और तेजस्वी से माफी की मांग की है।
वहीं सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर निंदा करते हुए कहा कि INDI गठबंधन के नेताओं द्वारा किया गया यह कृत्य सिर्फ प्रधानमंत्री जी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारत वासियों की भावनाओं का अपमान है।
अमित शाह बोले-गरीब का बेटा बर्दाश्त नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुंची है।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब मां का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है। यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया।”
शाह ने कहा, “गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। यह हर मां का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।”
ये भी पढें-मोदी के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री? जनता ने कर दिया फैसला, योगी-शाह की टक्कर में किसने मारी बाजी?
कांग्रेस-राजद ने देश के प्रधानमंत्री को गाली दी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग की। उन्होंने गुरुवार को एक बयान में कहा, “कांग्रेस की तथाकथित ‘वोट अधिकार यात्रा’ में जिस तरह से कांग्रेस-राजद के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी गई, वह घोर निंदनीय है। अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके दो शहजादों ने बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का भी तिरस्कार किया है। उन्होंने बिहार की परंपरा को भी बदनाम किया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।”
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भाषा की मर्यादा को लांघने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “राहुल और तेजस्वी की तू-तड़ाक की भाषा ने राजनीतिक मर्यादा की सीमा को तार-तार करके रख दिया है। राहुल और तेजस्वी को देखकर उनके नेताओं ने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बिहार की जनता उनकी भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेगी और उन्हें उचित जवाब देगी।”
Jp nadda and amit shah demanded an apology from rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














