पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर PK का कटाक्ष, बोले- चुनाव बिहार का है, पाकिस्तान का नहीं…
पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार चुनाव का पाकिस्तान से क्या लेना-देना है? चुनाव पटना में है, भारत-पाकिस्तान का नहीं। लोगों को बेवकूफ मत बनाइए।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रशांत किशोर (फोटो-सोशल मीडिया
पटना : बिहार में इस साल के अंत में बिहार चुनाव होना है। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।
पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार चुनाव का पाकिस्तान से क्या लेना-देना है? चुनाव पटना में है, भारत-पाकिस्तान का नहीं। लोगों को बेवकूफ मत बनाइए। आपको पाकिस्तान से लड़ने के लिए पीएम बनाया गया था। पाकिस्तान और चीन से लड़िए, देश आपके साथ है। लेकिन इस समय चुनाव बिहार में है। हम जानना चाहते हैं कि बिहार में कब उचित शिक्षा होगी। बिहार में युवाओं को कब रोजगार मिलेगा? बिहार से हमारा पलायन कब रुकेगा?”
यहां देखिए प्रशांत किशोर का वीडियो
#WATCH | Siwan, Bihar: On PM Modi’s roadshow in Patna, Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor says, ” What does Bihar elections have to do with Pakistan? Election is in Patna, not of India-Pakistan. Don’t fool people. You were made to be the PM to fight against Pakistan…fight… pic.twitter.com/QG4Trorbw5 — ANI (@ANI) May 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
प्रशांत किशोर ने लिया सुनेत्रा पवार को CM बनाने का ‘ठेका’, पार्थ पवार संग हुई बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल
इस साल की शुरुआत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चौथा बिहार दौरा है। इससे पहले भी पीएम मोदी बिहार पहुचें थे और पाकिस्तान के खिलाफ की गई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा किए थे। इस बार भी जब वे बिहार पहुंचे हैं, तो पूरा पटना ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर सजा हुआ है, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से फैल रही है।
22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आंतकी हमला
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसी आंतकी हमले के कार्रवाई में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था।
