बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा…चुनाव में जीत के बाद ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर? बताया क्या होगा पहला काम
Bankipur Bypoll Result: बांकीपुर उपचुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी से किसी चरित्रवान व्यक्ति को बिहार का CM बनाने की अपील की है। उन्होंने सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रशांत किशोर (Image- Social Media)
Prashant Kishor on Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच प्रशांत किशोर काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा लेकिन आपको जल्द ही सुधार दिखेगा। अगर आप किसी अपराधी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे तो राज्य की तरक्की नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि उनके पास बहुमत है तो सीएम उनका ही बनेगा। हमारा मुख्यमंत्री तो नहीं बन सकता, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी से हमारी अपील है कि किसी चरित्रवान व्यक्ति को बिहार का सीएम बनाया जाए।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार का आदमी केवल मेहनत और मजदूरी के लिए ही नहीं बना है। उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात के लोग एक लाख करोड़ की बुलेट से चलेंगे और बिहार के लोग मजदूरी करते रहेंगे। पीके ने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि कुशवाहा समाज के ही किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाना है तो किसी अच्छे नेता को मौका दें।
ये चुनाव विधायक बनाने का नहीं
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में अपनी जीत को लेकर कहा कि ये चुनाव विधायक बनाने का नहीं था, लेकिन सरकार के कामकाज पर इसको जनमत माना जा सकता है। पीके ने आगे कहा कि जनता की क्या राय है और उसकी क्या प्राथमिकता ये बताने की कोशिश यहां से जनता ने की है। प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी का बैकग्राउंड आपराधिक है और उनको मुख्यमंत्री जैसे पद पर नहीं रहना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
PK की जीत पर सियासत तेज, विजय सिन्हा बोले- हम EVM पर नहीं फोड़ते ठीकरा, मीसा ने बताया BJP का प्रत्याशी
Explainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव
बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हमारी ये मांग रहेगी कि बिहार का ऐसा विकास हो कि यहां से पलायन बंद किया जाए। जन सुराज के संस्थापक ने आगे कहा कि मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील करता हूं कि किसी बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए।
यह भी पढ़ें- Explainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव
ऐसा माना जा रहा है कि पीके के विधानसभा पहुंचने के बाद सदन का माहौल भी बदला हुआ दिखेगा। इसके अलावा विपक्ष के तौर पर भी एक ऐसे नेता की सदन में मौजूदगी रहेगी, जो तार्किक डिबेट के लिए चर्चित रहे हैं।
