PK की जीत पर सियासत तेज, विजय सिन्हा बोले- हम EVM पर नहीं फोड़ते ठीकरा, मीसा ने बताया BJP का प्रत्याशी
Bankipur Bypoll Result: बांकीपुर सीट भी भाजपा हारी। दतिया में कांग्रेस आगे और मांजलपुर में BJP ने जीत हासिल की। नतीजों पर BJP और RJD की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
- Written By: अमन मौर्या
मीसा भारती और विजय सिन्हा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Prashant Kishor lead Bankipur Bypoll: 3 अगस्त को बिहार की चर्चित बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा और गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव का चुनाव परिणाम आया। तीनो सीटों पर 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ था। इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित मध्य प्रदेश की दतिया और बिहार की बांकीपुर सीट है, जिन पर देशभर की नजरें टिकी हैं। दतिया में जहां कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, वहीं बांकीपुर में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। गुजरात के मांजलपुर में भाजपा प्रत्याशी को 30630 वोटों से जीत मिली है।
प्रशांत किशोर 55780 वोट के साथ कुल 16887 वोटों से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 61708 वोटों के साथ कुल 11045 वोट से आगे चल रहें हैं।
BJP ने स्वीकार किया जनादेश
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये लोकतंत्र की भूमि है और जनता के जनादेश को भाजपा ने हमेशा से अपनाया है। हम कभी भी विपक्ष के लोगों की तरह ठीकड़ा चुनाव आयोग या EVM पर नहीं फोड़ते हैं। लोकतंत्र में हम संवैधानिक संस्था का सम्मान करते हैं। पार्टी गहन समीक्षा करेगी। ये बिहार की यही धरती है जहां अभी 6 महीने पहले 202 सीटें हमने जीती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
जब लगे कि आप बिहार को समझ गए, बिहार आपको झटका देता है; प्रशांत किशोर की जीत के बाद वायरल हुआ यह VIDEO
बन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा…चुनाव में जीत के बाद ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर? बताया क्या होगा पहला काम
#WATCH | पटना, बिहार | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर की बढ़त पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “ये लोकतंत्र की भूमि है और जनता के जनादेश को भाजपा ने हमेशा से अपनाया है। हम कभी भी विपक्ष के लोगों की तरह ठीकड़ा चुनाव आयोग या EVM पर नहीं… pic.twitter.com/IiYeyrmWUX — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
मीसा भारती ने PK को बताया BJP का प्रत्याशी
राजद सांसद मीसा भारती ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर कहा कि कहा जाए तो ये भाजपा के प्रत्याशी की हार है लेकिन प्रशांत किशोर यदि वहां जीत रहे हैं तो ये भाजपा की ही जीत है। वहां पर प्रत्याशी बदले गए, क्या कारण रहा कि प्रत्याशी बदले गए? जनता को प्रशांत किशोर ने बहुत सारे वादे किए हैं जो कि असंभव है। किसी भी पार्टी के सांसद हों, विधायक हों, उसके लिए ये सब कर पाना बहुत मुश्किल है।
#WATCH | दिल्ली | राजद सांसद मीसा भारती ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर की बढ़त पर कहा, “कहा जाए तो ये भाजपा के प्रत्याशी की हार है लेकिन प्रशांत किशोर यदि वहां जीत रहे हैं तो ये भाजपा की ही जीत है। वहां पर प्रत्याशी बदले गए, क्या कारण रहा कि प्रत्याशी… pic.twitter.com/iNETiTQZpg — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
ये भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण बरी, विनेश-बजरंग ने जताई निराश, बोले- लड़ाई जारी रहेगी, फैसले को देंगे चुनौती
उन्होंने कहा कि ये जगह भाजपा का गढ़ है, जहां पिछले 35-40 सालों से कोई काम नहीं हुआ है उसमें वे कह रहे हैं कि बच्चों को पटना के प्राइवेट स्कूल में भर्ती करवा देंगे, सरकारी स्कूलों में जाने की आवश्यकता नहीं है। जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं। जनता को ये बात समझने में समय लगेगा लेकिन जब वे जीत जाएंगे तो ये देखने को मिलेगा।
