बिहार में पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया हाई अलर्ट, नेपाल के रास्ते घुसे जैश के 3 आतंकी
Pakistan की ओर से भारत के खिलाफ एक और साजिश की आशंका जताई जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना सामने आई है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
High Alert in Bihar: तीन आतंकियों ने नेपाल के रास्ते बिहार में घुसपैठ कर ली है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी पहले नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए और अब बिहार में सक्रिय हैं। इस खुफिया इनपुट के बाद बिहार पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
जिन तीन आतंकियों की जानकारी सामने आई है, उनके नाम हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट), और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) बताए गए हैं। ये सभी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं और फिलहाल बिहार में ही छिपे हो सकते हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये किस शहर या जिले में हैं और इनका अगला कदम क्या हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
नेपाल के रास्ते भारत में आए
जानकारी के अनुसार, ये आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में नेपाल के काठमांडू पहुंचे थे। इसके बाद हाल ही में नेपाल सीमा के जरिए भारत में दाखिल हुए। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन आतंकियों ने भारत में घुसने के लिए नेपाल को सुरक्षित रास्ते के रूप में इस्तेमाल किया, जैसा पहले भी कई बार देखा गया है।
”बिहार के सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। खासकर सीमावर्ती जिला सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल की पुलिस को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।” -बिहार पुलिस मुख्यालय
निशाना बिहार है या प्लान कुछ और?
इस घटनाक्रम के बीच सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या बिहार इन आतंकियों के निशाने पर है। गौर करने वाली बात यह है कि बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में किसी भी संभावित आतंकी हमले से राज्य में अशांति फैल सकती है, जो चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है। हालांकि अभी तक इनके मकसद या योजना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का जापान दौरा आज, India Japan Summit में लेंगे हिस्सा, शिगेरु इशिबा से करेंगे चर्चा
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, लोकेशन तलाशने में जुटी पुलिस
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में जम्मू-कश्मीर में चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” में दो आतंकियों को मार गिराया गया था। इसके बाद अब आतंकियों की बिहार में मौजूदगी की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी है और खुफिया एजेंसियां इन आतंकियों की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं। फिलहाल सुरक्षा बल हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहे हैं और आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
