-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Pm Modi Inaugurated Airport In Purnia Pappu Yadav Was Seen On Bjp Stage
पूर्णिया में BJP के मंच पर पप्पू यादव, PM मोदी बोले- लालटेन जलाकर पंजे ने जनता के पैसे पर हाथ मारा
- Written By: Saurabh Pal
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पूर्णिया जिले में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा और NDA के तमाम नेताओं के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव भी दिखाई दिए।

पीएम मोदी (फोटो- BJP X हैंडल)
PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा बाकी है, लेकिन राज्य में चुनाव अनौपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंचे हैं। पूर्णिया में आयोजित जनसभा में पीएम ने अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी और मैथिली बोली में की। उन्होंने बिहार देरी से पहुंचने के लिए लोगों से माफी भी मांगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पहली कमार्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। मंच पर मौजूद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी अपने तरफ सभी का ध्यान खींचा। पप्पू यादव खुद को कांग्रेस नेता के तौर पर प्रचारित करते हैं।
पीएम ने की नीतीश की जीविका दीदी योजना की तारीफ
पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि ‘आज 40 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इससे बिहार को नई उड़ान मिलेगी। लोगों को नए घरों की चाबी दी गई है। हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब हम 3 करोड़ घर बनाने का काम कर रहे हैं। जब तक हर गरीब को घर नहीं मिलता मोदी रुकने वाला नहीं है।’
सम्बंधित ख़बरें
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
इसके अलावा महिलाओं को पीएम ने राजद और कांग्रेस 20 साल तक सत्ता से दूर रखने में अहम भूमिका बताई। उन्होंने राजद की सरकार में हत्या, लूट और बलात्कार होते थे। हमारी सरकार में लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। उन्होंने नीतीश सरकार की जीविका दीदी का का भी जिक्र कर मुख्यमंत्री कुमार की तारीफ की।
घुसपैठियों को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं: पीएम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री ने बिना लिए निशाना साधी। उन्होंने कहा कि ‘जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा।’ गौरतलब है कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मखाना के किसानों से बातचीत की थी। SIR पर राजद और कांग्रेस को घेरते कहा कि इनसे न सिर्फ बिहार के सम्मान को खतरा है। बिहार की पहचान को भी खतरा है। वोट बैंक का स्वार्थ घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। ये बिहार के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें-अडानी ने एक रूपये में ‘लूटा’ भागलपुर, 1020 एकड़ जमीन मिट्टी के भाव खरीदा…कांग्रेस ने खोला मोर्चा
लालटेन जलाकर पंजा पैसा मार लेता था: पीएम मोदी
पीएम आगे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से हम 100 पैसा भेजते हैं तो लाभार्थियों तक 15 पैसा पहुंचता है। 85 पैसा बीच में ही लूट लेते थे। कांग्रेस-राजद की सरकार में सीधे जनता पैसे तक पैसे पहुंच पाते थे क्या? लालटेन जलाकर पंजा उस पैसे पर हाथ मारता था और 85 पैसे मार लेते थे।
Pm modi inaugurated airport in purnia pappu yadav was seen on bjp stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महागांव में राशन दुकान अनियमितता पर कार्रवाई, अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज
Jul 24, 2026 | 03:26 PMलोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
Jul 24, 2026 | 03:25 PMनासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













