Bihar Politics: कांग्रेस चाहती है RJD चुनाव हारे…PM मोदी ने तेजस्वी से पूछा यह लुका-छिपी क्यों?
PM Modi Bihar Rally: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और पराजित करें।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी (File Photo)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, सियायी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कटिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया जिससे बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और पराजित करें।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान आपने सुने होंगे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के नेताओं से बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बातें बुलाई जा रही हैं। कांग्रेस जानती है कि इस बार भी आरजेडी हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी और फिर कांग्रेस आरजेडी के वोट बैंक पर कब्जा कर लेगी।
तेजस्वी से पूछा सवाल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी का नाम लिए बिना कटिहार में पूछा, “चुनाव प्रचार के दौरान अपने पिता का नाम लेने से क्यों डर रहे हो? उनके शासन के बारे में यह लुका-छिपी क्यों?”
सम्बंधित ख़बरें
अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
दतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
यहां एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की NDA सरकार का बहुत बड़ा फायदा है कि दिल्ली और पटना से निकला एक-एक रुपया सीधे आपके खाते तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कोई चोर लुटेरे लूट नहीं सकते। वरना यहां एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये राजद और कांग्रेस वाले आपके हक का पैसा आप तक पहुंचने ही नहीं देते। ये आपके हक का पैसा भी लूट लेते।
‘कांग्रेस RJD को हराना चाहती है’
PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया ताकी बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और राजद को पराजित करें। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान आपने सुनें होंगे।“
यह भी पढ़ें- Bihar Opinion Poll: बिहार में हो गया खेला? नीतीश से आगे निकल गए तेजस्वी, सर्वे ने उड़ाई NDA की नींद
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के नेताओं से बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बातें बुलाई जा रही हैं। पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस जानती है कि इस बार भी राजद हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी और फिर कांग्रेस राजद के वोट बैंक पर कब्ज़ा कर लेगी।
