भावुक हुए मोदी…तो फफक पड़े दिलीप जायसवाल, बिहार के चुनावी रण में BJP के हाथ लगा ब्रह्मास्त्र?
Bihar Assembly Elections: बिहार में जीविका बैंक के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी 'गालीकांड' पर भावुक हुए तो प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी फफककर रो पड़े।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar Politics: बिहार को जीविका बैंक की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में काफी भावुक नजर आए। पीएम अपनी दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी से आहत दिखे। जो पिछले महीने राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के मंच से की गई थी। जिसके बाद चर्चा है कि बिहार के चुनाव रण में इस्तेमाल के लिए BJP को ब्रह्मास्त्र मिल चुका है।
मंगलवार को पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरी मां को गाली दी गई, यह मेरी मां का अपमान नहीं है। यह देश की मां, बहन, बेटी का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा- “मां ही हमारा संसार है। मां ही हमारा स्वाभिमान है।”
पीएम मोदी ने खोला मोर्चा
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस संस्कारी बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं। ये देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है।
सम्बंधित ख़बरें
कोई माई का लाल नहीं छीन सकता आरक्षण: उमा भारती
जहांगीर को धमकी देने वाले IPS पर महुआ ने साधा निशाना, अधिकारी के डांस का वीडियो किया शेयर? जानें क्या लिखा
Gujarat Nikay Chunav 2026: फिर चला मोदी मैजिक! 15 में से इतने नगर निगमों में BJP का प्रचंड बहुमत; जानें नतीजे
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
फफक पड़े दिलीप जायसवाल
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा। इस कार्यक्रम को सुनते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी रो पड़े। वह भी काफी भावुक हो गए, और अपने आंखों से आंसू पोंछते नज़र आए। जायसवाल के अलावा कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग भी भावुक दिखे, महिलाएं भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
#WATCH | Patna | At an event in Bihar today, Prime Minister Narendra Modi responded to the derogatory remarks on him and his late mother at a Mahagathbandhan event last month. Bihar BJP President Dilip Jaiswal breaks down as he watches PM Modi speak. pic.twitter.com/qpH9FAU83e — ANI (@ANI) September 2, 2025
बिहार बंद का किया आह्वान
पीएम मोदी ने मां को गाली दिए जाने के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने पीएम की मां पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, इससे पूरा बिहार शर्मिंदा है।
बीजेपी को मिल गया ब्रह्मास्त्र?
बीजेपी और एनडीए विपक्ष के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ हुए अपशब्दों के इस्तेमाल को नया हथियार बनाने जा रही है। सियासी जानकारों का मानना है कि यह हथियार चुनावी रण में ब्रह्मास्त्र का काम कर सकता है। ऐसा होता है तो कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा का फायदा नुकसान में तब्दील हो जाएगा!
यह भी पढ़ें: Bihar News: पीएम मोदी को गाली देने का विरोध, भाजपा ने किया बिहार बंद का ऐलान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी को लेकर बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि उस मंच पर कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता मौजूद नहीं था। लेकिन मुद्दे ने बिहार की सियासत में उथल-पुथल मचा दी है।
