Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रचार थमते ही फाइलें चोरी, सबूत गायब! कांग्रेस का बड़ा दावा- डिप्टी CM और मंत्री पैक कर रहे सामान

Bihar Assembly Election का प्रचार खत्म होते ही कांग्रेस के द्वारा एक बड़ा दावा कर दिया है कि एक डिप्टी CM और कई मंत्रियों ने घर खाली करना शुरू कर दिया, फाइलें फाडी जाना और सबूत मिटाने शुरू हो गए।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 09, 2025 | 08:24 PM

कांग्रेस का सनसनी खेज दावा

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress Leader Said Dupty CM Start Vacating House: बिहार में चुनाव प्रचार खत्म होते ही कांग्रेस ने एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिसने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा है कि सत्ता के गलियारों में हार का डर बैठ गया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि बिहार के एक उपमुख्यमंत्री ने अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि अब घर खाली करना है। खेड़ा ने कहा कि कई अन्य मंत्री भी अपने बंगले खाली कर रहे हैं।

पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि सिर्फ घर ही खाली नहीं हो रहे, बल्कि भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने का खेल भी शुरू हो गया है। उन्होंने दावा किया कि फाइलें फाड़ी जा रही हैं और चोरी हो रही हैं। खेड़ा ने यहां तक चेतावनी दे डाली कि अगर किसी सरकारी दफ्तर में आग लग जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी, क्योंकि यह सबूत मिटाने के लिए हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक ‘वोट चोर’ घूम रहा है, लेकिन बिहार की जनता उसे खदेड़ने के लिए तैयार है।

बिहार में एक ‘वोट चोर’ घूम रहा है, बिहार उस चोर को खदेड़ने के लिए तैयार है। यहां के एक उपमुख्यमंत्री ने घर खाली करना शुरू कर दिया है, फाइलें भी फाड़नी शुरू कर दी हैं। अगर किसी सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने के लिए आग लग जाए, तो हैरानी की बात नहीं होगी। : AICC… pic.twitter.com/ICIxPWrXms — Congress (@INCIndia) November 9, 2025

सम्बंधित ख़बरें

असम चुनाव: जोरहाट में गरजे सीएम फडणवीस, कांग्रेस पर लगाया घुसपैठ का बड़ा आरोप, गोगोई पर साधा निशाना

बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर

कोलकाता में निर्वाचन आयोग के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, वाहनों में तोड़फोड़

‘पटक-पटक कर मारेंगे’ बयान देना BJP सांसद निशिकांत दुबे को पड़ा भारी, नासिक कोर्ट ने जारी किया समन

‘वोट चोर’ को खदेड़ने की तैयारी

कांग्रेस प्रवक्ता ने NDA खेमे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनमें हार का डर साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की तेज गति है। खेड़ा ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में ही महागठबंधन आगे चल रहा है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग चाहे कितनी भी साजिशें कर लें, लेकिन बिहार में वोट चोरी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: ‘मंदिर बनाकर क्या घंटा बजाओगे?’, खेसारी के बयान से सियासी घमासान; प्रतापगढ़ी ने भी दागे तीखे सवाल

‘कूड़ेदान में मिल रहीं वीवीपैट पर्चियां’

पवन खेड़ा ने ‘वीवीपैट की पर्चियों के कूड़ेदान में मिलने’ की बात पर तंज कसते हुए इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। जब उनसे उपमुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी में चर्चा जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘हमारी सरकार आएगी तो सबको न्याय मिलेगा- प्रतिनिधित्व भी और सम्मान भी।’

Pawan khera claims bihar deputy cm packing bags ministers vacating house fearing defeat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 08:24 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • BJP
  • Congress
  • NDA
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.