कौन हैं पप्पू सिंह, जिन्हें ‘चुनावी चाणक्य’ प्रशांत किशोर ने सौंपी जनसुराज की कमान
पप्पू सिंह बिहार के पूर्णिया से दो बार बीजेपी सांसद रहे हैं और राजनीतिक परिवार से आते हैं। प्रशांत किशोर ने पप्पू सिंह को जन सुराज पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- Written By: अक्षय साहू
प्रशांत किशोर, उदय सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपनी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया। किशोर ने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।
बिहार की राजनीति में उदय सिंह एक जाना-माना नाम है, जिनका रिश्ता भाजपा और कांग्रेस दोनों से है। इसलिए उनके जन सुराज के अध्यक्ष बनने की खबर से बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। आइए आपको बताते हैं कि उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का राजनीतिक सफर कैसा रहा है और क्या कारण है कि किशोर ने उन्हें इतने बड़े पद के लिए चुना है।
भाजपा से दो बार के सांसद
पूर्णिया से ताल्लुक रखने वाले उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बिहार की राजनीति में बड़ा नाम हैं। उनके पिता टीपी सिंह बिहार भारतीय सिविल सर्विस के बड़े अफसर थे। इसके चलते शुरू से ही पप्पू सिंह के परिवार का पूर्णिया में अच्छा रसूख रहा है। वह खुद पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद भी रह चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
बिहार में एक और पुल ढहा, गंगा में बह गया भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हिस्सा
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
साल 2019 में जब जेडीयू और बीजेपी के बीच दोबारा गठबंधन हुआ तो यह सीट जेडीयू के पास चली गई थी। तब पप्पू सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। कांग्रेस से अलग होने के बाद से ही सिंह प्रशांत किशोर के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने किशोर को उनकी खुद की राजनीतिक पार्टी खड़ी करने में बहुत मदद की है। सिंह ने किशोर को पार्टी चलाने के लिए अपना पटना वाला घर शेखपुरा हाउस तक दे दिया।
शुरू से रहा राजनीतिक रसूख
पप्पू सिंह की मां माधुरी सिंह भी पूर्णिया से दो बार कांग्रेस की सांसद रह चुकी थीं। पप्पू सिंह के दो भाई और चार बहनें हैं। उनके बड़े भाई एनके सिंह रिटायर्ड आईएएस हैं और जदयू के राज्यसभा सांसद रहे हैं। एनके सिंह अब भाजपा के साथ हैं। केंद्र सरकार ने साल 2017 में एनके सिंह को 15वें वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया था, जिनका कार्यकाल 2023 में खत्म हो गया।
नीतीश कुमार की रोको पॉलिटिक्स! चुनावी चाणक्य को सीएम के गांव में नहीं मिली एंट्री…जमकर कटा बवाल
इसके अलावा पप्पू सिंह की एक बहन श्यामा सिंह बिहार के पूर्व सीएम सत्येंद्र नारायण सिंह की बहू हैं। उनके पति निखिल कुमार आईपीएस अफसर रहे हैं और वह बिहार के राज्यपाल भी रहे हैं। साथ ही वह औरंगाबाद लोकसभा से सांसद रहे हैं, जहां से उनके पिता सात बार सांसद चुने गए थे। इस सीट से एक बार श्यामा सिंह खुद भी सांसद बनी थीं। इसके अलावा पप्पू की दो बहनें राधा सिंह और कृष्णा सिंह भी आईएएस अफसर रही हैं।
