खान सर ने कराई प्रिंस यादव की हत्या! तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग
Tej Pratap Yadav Accusation on Khan Sir: तेज प्रताप यादव ने पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या पर खान सर को दोषी ठहराया है।
- Written By: प्रिया जैस
खान सर और तेज प्रताप यादव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Tej Pratap Yadav on Prince Yadav Death: पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस यादव की मौत पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस हत्या के पीछे खान सर का हाथ बताया है।
पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग के फाउंडर रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, “यह दो गुटों के बीच का विवाद था और जिन लोगों के साथ झगड़ा चल रहा था, उन्हीं लोगों ने कथित तौर पर हत्या करवाई है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले। मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”
Patna, Bihar: On the suspicious death of the brother of Gyan Bindu Coaching founder Roshan Anand, Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav says, “It was a dispute between two groups, and those with whom the conflict was going on have allegedly got the murder… pic.twitter.com/o5TYnyt6r9 — IANS (@ians_india) June 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
बंगाल में TMC का विभाजन तय! ममता और अभिषेक बने बोझ, सांसदों की टूट पर राजीव रंजन का बड़ा दावा
ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के रोशन आनंद के भाई Prince Yadav की नेपाल में मौत, खान सर मामले में FIR में था नाम
पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर दर्ज हुई FIR; IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी
खान सर पर लगाया हत्या का आरोप
ज्ञान बिंदु कोचिंग के फाउंडर रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, “यह साफ हो गया है कि यह हत्या खान सर ने करवाई है। यह बिल्कुल साफ है। इसीलिए उन्हें बचाया जा रहा है और पैरोल पर छोड़ा नहीं जा रहा है।”
Patna, Bihar: On the suspicious death of the brother of Gyan Bindu Coaching founder Roshan Anand, Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav says, “…It has become clear that this murder is being carried out by Khan Sir. It is clear. This is why he is being… pic.twitter.com/nwGxoM6jOa — IANS (@ians_india) June 14, 2026
तेजस्वी यादव ने किया पोस्ट
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, जनशक्ति जनता दल परिवार, ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई, प्रिंस यादव की बेरहमी से हुई हत्या की खबर से बेहद दुखी और मर्माहत है। इस दुखद घटना पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज प्रताप यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
जनशक्ति जनता दल सरकार और प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक श्री रौशन आनंद जी के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है। इस दुखद घटना पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा शोकाकुल… pic.twitter.com/dV9s3yFgBq — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 14, 2026
बिहार सरकार से की पैरोल देने की मांग
तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा, हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि रौशन आनंद को मानवीय आधार पर अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से रिहा किया जाए, या कम से कम उन्हें एक दिन की पैरोल दी जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।
यह भी पढ़ें – UP के इतिहास में बड़ा दिन: आज से चालू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें लखनऊ और बेंगलुरु फ्लाइट की टाइमिंग
नेपाल के एक होटल में मिला था शव
आपको बता दें, बीते दिन पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस यादव की मौत की खबर फैलते ही पटना में हड़कंप मच गया। प्रिंस यादव का शव विराटनगर के न्यूरो हॉस्पिटल में सुरक्षित रखा गया है और पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
घटना के समय प्रिंस के साथ होटल में पांच अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने अब हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए इन पांच लोगों में से तीन नेपाल के स्थानीय नागरिक हैं और दो भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। ये दोनों भारतीय प्रिंस के ही रिश्तेदार हैं और पुलिस इनसे मौत के कारणों को लेकर लगातार कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
