Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटना हाईकोर्ट के जज विनोद चंद्रन जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस खन्ना ने भेजी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की मंगलवार को सिफारिश की।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jan 07, 2025 | 10:32 PM

पटना हाईकोर्ट के जज विनोद चंद्रन जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस खन्ना ने भेजी सिफारिश

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की मंगलवार को सिफारिश की। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई में पांच न्यायाधीशों के कॉलेजियम ने मंगलवार को हुई बैठक में न्यायमूर्ति चंद्रन के नाम की सिफारिश की। वह आठ नवंबर, 2011 को पहली बार केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।

न्यायमूर्ति चंद्रन को पदोन्नत करके पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 29 मार्च, 2023 से इस पद पर कार्यरत हैं। अगर केंद्र सरकार सिफारिश को मंजूरी दे देती है, तो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 33 हो जाएगी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 34 है।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सी टी रविकुमार पांच जनवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं। कॉलेजियम ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि उन्होंने (न्यायमूर्ति चंद्रन) 11 साल से अधिक समय तक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में और एक साल से अधिक समय तक एक बड़े उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, न्यायमूर्ति चंद्रन ने कानून के विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली जैसी हो जाएगी मुंबई और ठाणे की हवा, जस्टिस अभय ओक की चेतावनी, खतरे में है शहर

‘बिना इजाजत विदेशी नहीं जाऊंगा’, अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में टेका माथा; खुद को बताया बेकसूर!

…तो चली जाएगी 42 विधायकों की विधायकी! पटना हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस, बिहार के सियासी हलकों में मचा हड़कंप

बिहार का ‘मिनी केरल’: मां टुटला भवानी वॉटरफॉल की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति बी. आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमर्ति अभय एस. ओका शामिल हैं। कॉलेजियम ने कहा है कि न्यायमूर्ति चंद्रन उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची में 13वें स्थान पर हैं। कॉलेजियम के एक अन्य प्रस्ताव में बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश मनमोहन को शीर्ष अदालत में पदोन्नत किये जाने के बाद न्यायमूर्ति विभु बाखरू इस अदालत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं। कॉलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे को बम्बई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की है। इसके अलावा कॉलेजियम ने गौहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश- न्यायमूर्ति कर्दक एटे और न्यायमूर्ति मृदुल कुमार कलिता- को उसी अदालत में स्थायी नियुक्ति दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Patna high court judge vinod chandran will become supreme court judge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2025 | 10:32 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.