Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिछले 30 सालों से राजनीतिक कार्यकर्ता हूं…विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आया सम्राट चौधरी का पहला बयान

Samrat Chaudhary: बिहार में नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बने बीजेपी विधायक दल के नेता। सीएम पद का रास्ता हुा साफ, इस बीच सम्राट चौधरी का एक बड़ा बयान सामने आया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 14, 2026 | 05:29 PM

सम्राट चौधरी, नितिन नवीन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Samrat Choudhary Bihar BJP Leader: बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी के लिए बिहार का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। वहीं, विधानमंडल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। आईएएनएस से बातचीत में सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं पिछले तीस सालों से राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। मेरे दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन मैं बिहार के लिए काम कर रहा हूं और आगे भी बिहार के लिए काम करता रहूंगा।

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सम्राट चौधरी ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। वहीं, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के सोशल मीडिया पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा। आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है।

सम्बंधित ख़बरें

कभी नीतीश को हराने की खाई थी कसम, अब उन्हीं की वजह से मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी; जानें वो दिलचस्प कहानी

बिहार में BJP का सूखा खत्म…बनाया अपना पहला CM; इन 5 कारणों से अब तक बैकफुट पर थी पार्टी

श्रीकृष्ण सिंह से शुरू हुआ सफर, अब सम्राट चौधरी के हाथ; 1946 से 2026 तक बिहार के मुख्यमंत्रियों का इतिहास

बिहार में BJP महिला को बनाएगी मुख्यमंत्री! शिवसेना यूबीटी नेता Priyanka Chaturvedi ने दिया बड़ा हिंट

शिवराज सिंह के नेतृत्व में हुई विधायक दल की बैठक

इससे पहले पटना के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके लिए बधाई और शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें: ‘नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग’, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रक्रिया; जानें क्या कहा?

जीतन राम मांझी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पुत्रवत सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार को नया सम्राट मुबारक हो।

Samrat choudhary statement after elected as legislative leader bihar politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2026 | 05:29 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • BJP
  • Samrat Chaudhary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.