केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने BJP पर साधा निशाना महिला आरक्षण बिल को बताया PR एक्सरसाइज। नीतीश कुमार के इस्तीफे और बिहार के नए सीएम पर की बड़ी भविष्यवाणी।
- Written By: सजल रघुवंशी
Prashant Kishor Statement: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने संसद के विशेष सत्र और महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। किशोर के अनुसार यह बिल कोई नया नहीं है और इसे विशेष सत्र के जरिए लाना महज एक पीआर एक्सरसाइज है जिससे आगामी चुनावों में महिला मतदाताओं को लुभाया जा सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा यह दिखाना चाहती है कि आरक्षण केवल उनकी वजह से मिल रहा है। इसके साथ ही, प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद छोड़ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसका रिमोट कंट्रोल दिल्ली और गुजरात के पास होगा। किशोर ने चेतावनी दी कि जब तक बिहार की जनता जागरूक होकर वोट नहीं देगी, तब तक पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का अंत नहीं होगा।