मालदा में पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, बिहार राज्य महिला आयोग ने भेजा था नोटिस, लोकसभा सदस्यता पर उठा सवाल
Pappu Yadav Health Malda: मालदा में चुनावी प्रचार के दौरान पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर बिहार राज्य महिला आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस भेजकर 3 दिनों में जवाब मांगा।
- Written By: प्रिया जैस
पप्पू यादव की बिगड़ी तबियत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Pappu Yadav Women Controversy: पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। अब मतदान का पहला चरण 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में होगा। इस बीच खबर आ रही है कि पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। पप्पू यादव आज ही कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने मालदा आए हुए थे। चुनाव प्रचार के दौरान मालदा की भीषण गर्मी वे सह नहीं पाए और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
पप्पू यादव की हालत बिगड़ते ही डॉक्टर्स को बुलाया गया और उनका इलाज किया गया। फिलहाल उन्हें अभी डॉक्टर्स ने अंडर ऑब्जर्वेशन रखा हुआ है। उनकी बिगड़ी हुई तबीयत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में उनकी तबीयत खराब दिखाई दे रही है। कुछ लोग उनके सिर पर लगातार गीला कपड़ा और पानी डालते नजर आ रहे है।
बिहार राज्य महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
बता दें, कि आज ही उन्हें बिहार राज्य महिला आयोग ने नोटिस भी भेजा था। सासंद पप्पू यादव ने हाल ही में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया। महिला आयोग ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को के लिए नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा। महिला आयोग ने सवाल किया कि पप्पू यादव ने ऐसा बयान क्यों दिया और उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
सम्बंधित ख़बरें
केरलम के मुंडाथिकोड में पटाखों के गोदाम में भड़की आग, 8 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, मचा हड़कंप
मई में खत्म होगा लद्दाख का इंतजार! नितिन गडकरी ने दिया ज़ोजी-ला सुरंग पर सबसे बड़ा अपडेट
‘बिना नेता के कमरे में गई 90% महिलाएं..,’ सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान पर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू! जानें क्या हुई बात
The Bihar State Women’s Commission has issued a notice to Purnia MP Pappu Yadav over a viral video alleging he made objectionable remarks against women. The Commission called it a violation of women’s dignity and warned of further action if the response is unsatisfactory pic.twitter.com/yiwvXZOtdE — IANS (@ians_india) April 21, 2026
यह भी पढ़ें – केरलम: त्रिशुर अग्निकांड में अब तक 13 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
आपको बताते चलें, कि निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, “भारत में महिलाओं को देवी कहा जाता है, लेकिन यहां उनका कभी सम्मान नहीं होगा। इसके लिए व्यवस्था और समाज ज़िम्मेदार हैं। 90% महिलाएं नेताओं के कमरे में जाए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं।”
इस बयान से बिहार की राजनीति में सियासी हड़कंप मच गया। पप्पू यादव के इस बयान पर महिलाओं और नेताओं ने आपत्ति जताई। साथ ही पप्पू यादव से माफी मांगने की भी मांग की गई। इस बीच चुनावी प्रचार के दौरान पप्पू यादव की तबीयत खराब हो गई।
