राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
Rabri Devi Government House: बिहार की राजनीति का बड़ा नाम राबड़ी देवी को अब अपना सरकारी आवास खाली करना होगा। भवन निर्माण विभाग ने उनका आवास इस नेता को आवंटित कर दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
राबड़ी देवी (IANS फाइल फोटो)
Bihar Politics Rabri Devi: बिहार राजनीति से जुड़ी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता राबड़ी देवी को अब अपना सरकारी आवास छोड़ना होगा। भवन निर्माण विभाग के इस नोटिस से बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। राबड़ी देवी को बिहार सरकार के नोटिस के संबंध में बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, कि सरकार ने नियम बनाए हैं, और सभी को उनका पालन करना चाहिए, विशेष रूप से जन प्रतिनिधियों को रहना चाहिए। सरकार में नहीं है उसके बाद भी रह रही है।
दरअसल, आरजेडी नेता राबड़ी देवी को अलॉट सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब बिहार सरकार में पशु, मत्स्य और डेयरी संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को अलॉट कर दिया गया है।
राबड़ी देवी को मिला नोटिस
बिहार की मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि, पिछले साल, 25 नवंबर 2025 को, 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को अलॉट किया गया था, और तब से उसे पूरी तरह से सुसज्जित कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
Bihar | Notice issued to vacate the government residence allotted to RJD leader Rabri Devi The official residence at 10 Circular Road has now been allotted to Nand Kishore Ram, the Bihar government's Minister for Animal, Fisheries, and Dairy Resources. pic.twitter.com/wphRxNqhNI — ANI (@ANI) May 29, 2026
आवास खाली कराने का वैध नोटिस
इससे पहले, आवास खाली करने का एक कानूनी रूप से वैध नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका था, क्योंकि 10 सर्कुलर रोड स्थित जिस आवास में वह रह रही थीं, वह औपचारिक रूप से उनके नाम पर अलॉट नहीं था। हाल ही में, कैबिनेट का विस्तार हुआ। नए नियुक्त मंत्रियों ने अनुरोध किया कि उन्हें भी उनके मंत्री पद के अनुरूप एक उपयुक्त आवास अलॉट किया जाए।
मंत्री नंद किशोर राम को अलॉट किया गया मकान
नतीजतन, विभाग ने फैसला किया कि एक मंत्री को आवास उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इस प्रकार, 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास अब औपचारिक रूप से मंत्री नंद किशोर राम के नाम पर अलॉट कर दिया गया है। चूंकि विभाग ने यह फैसला लिया है और एक कानूनी रूप से वैध नोटिस जारी किया है, इसलिए अब इस संपत्ति पर मंत्री का अधिकार है, और उनके वहां रहने के लिए चले जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
मंत्री लेसी सिंह ने आगे कहा, इसके बाद, विभाग कानून और स्थापित नियमों के अनुसार आवश्यक कदम उठाएगा। विपक्ष के पास यहां आपत्ति करने का कोई वैध आधार नहीं है।
आपको जानकारी दें, कि इस समय लालू यादव का पूरा परिवार दिल्ली में मौजूद है। हाल ही में तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्मदिन भी दिल्ली में मनाया गया था। इस दौरान पूरा लालू परिवार एक साथ दिखाई दिया था। इस दौरान तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे, लेकिन रोहिणी आचार्य नजर नहीं आईं थीं।
