Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार के नए सीएम के नाम का ऐलान जल्द
Nitish Kumar: बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम की अटकलों के बीच नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब कुछ ही देर बाद एनडीए के विधायक दलों की बैठक होगी और नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगा।
- Written By: मनोज आर्या
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Resigned: बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम की अटकलों के बीच नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज मंगलवार, पटना में जदयू नेताओं के साथ बैठक के बाद वह राज्यपाल आवास पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि पिछले दो दशक से नीतीश कुमार बिहार की सत्ता का बागड़ोर अपने हाथ में रखे हुए थे। अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने बिहार की राजनीति से खुद को अलग करने का फैसला किया है।
इससे पहले उन्होंने बिहार विधान परिषद के सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया था। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्होंने शपथ दिलाई थी।
15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण
15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। लोकभवन बिहार सरकार का एक बड़ा सरकारी भवन है जहां ऐसे बड़े कार्यक्रम होते हैं। वहां तैयारियां जोरों पर हैं और काम को आखिरी रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लोकभवन के अधिकारियों ने डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो इस पूरी प्रक्रिया में एक अहम भूमिका में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस
बिहार के मौजूदा सियासी परिस्थितियों के बीच सभी के मन में एक ही सवाल है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? एनडीए गठबंधन में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास पासवान) समेत कई पार्टियां हैं और सभी की अपनी-अपनी पसंद होती है। इसीलिए पहले विधायक दल की बैठक होती है जहां सभी मिलकर एक नाम पर सहमति बनाते हैं। उसके बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आता है। कल की बैठक के बाद यह रहस्य खुल जाएगा।
यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय या कोई और…, बिहार को कल मिलेगा नया सीएम; शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक
बिहार में नीतीश युग का अंत
गौरतलब है कि साल 2025 से लेकर अब तक (जीतन राम मांझी का कार्यकाल छोड़कर) नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहें। अपने इस लंबे कार्यकाल में उन्होंने बिहार के विकास में काफी अहम भूमिका निभाई। महिलाओं के लिए शिक्षा और रोजगार पर काम किया है। यही कारण हैं कि बिहार के महिला वर्ग में नीतीश कुमार का नाम काफी लोकप्रिय है। हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद बिहार में नीतीश युग का अंत माना जा रहा है।
