नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के 'बॉस'...NDA की बैठक में चुने गए नेता, सम्राट चौधरी ने रखा था प्रस्ताव

Nitish Kumar News: नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। NDA विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
Nitish Kumar CM
नीतीश कुमार
Published on
Updated on

Bihar New Government Formation: नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले नीतीश राजभवन पहुंचकर इस्तीफा देंगे और सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक से पहले जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें भी उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था। नीतीश कुमार की नई सरकार में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया था।

नीतीश कुमार बिहार के 19वें मुख्यमंत्री होंगे। मौजूदा विधानसभा आज भंग कर दी जाएगी। कल पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह समारोह 11 बजे से 12.30 बजे के बीच होगा। इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के अलावा एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे।

22 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नई सरकार का गठन किया जाना है। यही कारण है कि 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। खबरों के मुताबिक, बीजेपी कोटे से 15-16 मंत्री हो सकते हैं। वहीं, जेडीयू से एक मुख्यमंत्री और 14 मंत्री की संभावना है। चिराग के भी तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा मांझी और कुशवाहा के 1-1 मंत्री हो सकते हैं।

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत हासिल की। बीजेपी इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी 100 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसमें से उसने 89 सीटें जीतीं। वहीं, जेडीयू ने भी 100 सीटों पर चुनाव लड़ा था, और उसने 85 सीटें जीतीं। चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने भी शानदार प्रदर्शन किया, और 29 में से 19 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 4 सीटें आईं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com