नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? शपथ ग्रहण से पहले सामने आई लिस्ट!

Bihar Government Formation: पटना में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नेतृत्व में एनडीए सरकार गठन, संभावित मंत्रियों की सूची और दलों का आवंटन जानें।
Nitish Kumar Vijay Sinha Samrat Chaudhary
नीतीश कुमार की नई कैबिनेट
Published on
Updated on

Bihar Politics: बिहार में नई एनडीए सरकार गठन की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। बीजेपी और जेडीयू ने बुधवार को विधायक दल की बैठक में अपना नेता चुन लिया है। आज सुबह 12 बजे हुई जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार पार्टी का नेता चुने गए। वहीं थोड़ी ही देर बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जबकि विजय सिन्हा को बीजेपी विधायक दल का उपनेता बनाया गया। अब दोपहर 3 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना जाएगा।

कौन-कौन बनेगा मंत्री?

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की संभावित सूची भी अब आकार लेने लगी है। खबरों के अनुसार, मंत्रिपद आवंटन का फार्मूला लगभग तय हो चुका है। JDU कोटे से करीब 14 मंत्री, BJP से 15-16 मंत्री, LJP (रामविलास) से 3 मंत्री, जबकि HAM और RLM कोटे से एक-एक मंत्री का कोटा बनता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार नवंबर में पहले चरण में कुछ कम मंत्री शपथ लेंगे। कुछ मंत्रियों के लिए कोटा खाली रखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, जनवरी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। खबरों के अनुसार, इस बार नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में अधिकांश पुराने चेहरों को ही फिर से शामिल किया जाएगा।

यहां देखें लिस्ट

पार्टी पहले चरण में संभावित मंत्री
JDU (14) अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, मोहम्मद जमा खान, जेडीयू में एक से 2 नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है।
BJP (15-16) सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, रेनू देवी, जिबेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, जनक राम, हरि सहनी, संतोष कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद मंत्री बन सकते हैं। वहीं बीजेपी कोटे से 2 से 3 नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है।
LJP (Ram Vilas) (2 अनुमानित) राजू तिवारी, संजय पासवान को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं एलजेपीआर (LJPR) से एक पद खाली रखा जा सकता है।
HAM (Jitan Ram Manjhi) (1) संतोष कुमार सुमन को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है।
RLM (Upendra Kushwaha) (1) स्नेहलता को मंत्री बनाए जाने की खबर है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com