अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Nitish Kumar Visit: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंत्री मोहम्मद जमा खान के घर उनकी बीमारी मां का हालचाल जानने कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के नौघरा गांव पहुंचे।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
नीतीश कुमार- जमा खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Meets Jama Khan’s Family: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के नौघरा गांव पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के आवास पर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों का नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया।
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मंत्री जमा खान ने मीडिया को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह से पारिवारिक था। उन्होंने कहा कि उनकी माता की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है और इसकी जानकारी जैसे ही मिली नीतीश कुमार उनका हालचाल जानने उनके घर पहुंचे और फिर वापस चले गए।
पारिवारिक रिश्ते के तहत मेरे घर आए
बता दें कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नीतीश कुमार से मिलने के लिए वहां पहुंचे थे। नीतीश कुमार से मिलने के लिए उमड़ी भीड़ देख नीतीश कुमार ने खुद सबका अभिवादन किया। मंत्री जमा खान ने कहा कि वे एक पारिवारिक रिश्ते के तहत मेरे घर पर आए थे। यह सुनियोजित कार्यक्रम नहीं था। यह उनका प्यार है कि एक मामूली से कार्यकर्ता के घर आकर उन्होंने मुलाकात की।
सम्बंधित ख़बरें
‘चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं’, बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चा
मंत्री जमा खान ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उनका प्यार है कि वे यहां पहुंचे और हम इस प्यार के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चा हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज को लेकर भी शुरू की गई परियोजना धरातल पर उतर जाएगी।
यह भी पढ़ें- एक साल में मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर! गैस की बढ़ती कीमतों की बीच सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय ने दिया अपडेट
भव्य स्वागत का किया था आवाह्न
बता दें कि नीतीश कुमार के नौघरा आगमन से एक दिन पहले मंत्री जमा खान ने फेसबुक पोस्ट पर समस्त क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार के भव्य स्वागत के लिए आवाहन किया था।
