राजनीति में नहीं आना चाह रहे निशांत...नितीश कुमार बना रहे दबाव? एक VIDEO से सुलग उठी बिहार की सियासत!

Nishant Kumar: बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री बिहार की सियासत का एक ऐसा सवाल बन गया है जिसपर पूरे सूबे की निगाहें हैं। इस बीच सामने आए एक वीडियो ने हलचल बढ़ा दी है।
nishant kumar not entering politics nitish kumar pressure video sparks debate
वीडियो से लिगा गया स्नैपशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री बिहार की सियासत का एक ऐसा सवाल बन गया है जिसपर पूरे सूबे की निगाहें हैं। जदयू और उसकी सहयोगी भाजपा व लोजपा के साथ-साथ विपक्षी दल राजद और कांग्रेस समेत सभी दलों में यह मुद्दा चर्चा का विषय है, लेकिन निशांत कुमार खामोश हैं।

अब सरस्वती पूजा के मौके पर नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिससे निशांत के पॉलिटिकल डेब्यू का मामला फिर से गर्म हो गया है। क्यों वीडियो में ललन सिंह कुछ ऐसा कहते हुए सुनाई देते हैं। जिससे सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। हर राजनैतिक चौपाल पर इसकी चर्चा हो रही है।

आखिर क्या है यह पूरी कहानी?

दरअसल, शुक्रवार को नीतीश कुमार पटना में एक पूजा स्थल पर पहुंचे, जहां निशांत पहले से मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विजय चौधरी समेत कई NDA नेता भी वहां मौजूद थे। इस दौरान ललन सिंह ने निशांत के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात की। इस छोटी सी बातचीत का एक वीडियो राजनीतिक हलचल मचा रहा है।

वीडियो पर क्यों गरमाई सियासत?

वीडियो में ललन सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अब बस कह दो कि तुम मान जाओगे। आज ही कह दो। हालांकि, निशांत कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बस मुस्कुराकर चले गए। मौजूद लोग भी ललन सिंह की बात पर हंस पड़े। नीतीश कुमार ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद सभी पूजा-पाठ और अनुष्ठानों में व्यस्त हो गए। लेकिन इस छोटे से वीडियो ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।

वीडियो पर क्यो बोले राजनेता?

प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि वह वीडियो के संदर्भ पर टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ललन सिंह निशांत के राजनीति में आने पर बात कर रहे थे या किसी और बात पर। निशांत कुमार एक पढ़े-लिखे और काबिल नौजवान हैं। लेकिन राजनीति में आने का फैसला पूरी तरह उनका अपना है। प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और निशांत कुमार खुद तय करेंगे कि वह राजनीति में कब आएंगे। कई नेताओं ने उनके राजनीति में आने की मांग की है।

बीजेपी नेता ने भी किया समर्थन

बीजेपी के प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि निशांत कुमार में काबिलियत है। अगर वह राजनीति में आते हैं तो बिहार को उनके अनुभव का फायदा होगा। बीजेपी का मानना ​​है कि अंतिम फैसला निशांत कुमार ही लेंगे और सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। ललन सिंह ने यह बयान भावनात्मक संदर्भ में दिया था।

पॉलिटिक्स में नहीं आना चाहते निशांत?

दूसरी तरफ कुछ चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि नितीश चाहते हैं कि निशांत जल्द से जल्द राजनैतिक गलियारों में कदम रखें, लेकिन निशांत कुमार अभी इस बात से सहमत नहीं है। यही वजह है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर निशांत की पॉलिटिकल एंट्री चर्चा का विषय बन गई है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब निशांत के राजनैतिक सफर की चर्चा हो रही है। जनता दल यूनाइटेड के नेता बार बार यह मुद्दा उठाते रहे हैं। उपवास, पोस्टरबाजी और कार्यालय में नारेबाजी जैसे मामले कई बार सामने आए हैं। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा भी निशांत की वकालत कर चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com