बिहार के नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन, हथियार तस्करी से जुड़ा है मामला
NIA Raid Nalanda: बिहार के नालंदा में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई। सुबह 4:30 बजे से 10 ठिकानों पर छापेमारी, बंदूक और ज्वेलरी दुकानों पर दबिश। हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही टीमें।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बिहार के नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई (Image- Social Media)
Bihar Sharif ATS Operation: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) की टीम द्वारा बड़ी छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी सोमवार सुबह साढ़े 4 बजे से शुरू हुई और लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला में स्थित बंदूक की दुकान और ज्वेलरी दुकान समेत कुल 10 स्थानों पर की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी का उद्देश्य हथियार तस्करी से जुड़े गिरोह के नेटवर्क का खुलासा करना है। टीम ने जिले के प्रमुख हथियार विक्रेता पीके गन हाउस सहित कई ठिकानों पर दबिश दी है। इस दौरान, दुकान में रखे हथियारों के नंबर और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।
10 जगहों पर चल रही छापेमारी
एनआईए और एटीएस की जांच टीम लहेरी थाना क्षेत्र स्थित रामप्रवेश कुमार के पीके गन हाउस, चिकसौरा थाना के मिर्जापुर गांव, और हिलसा थाना के राममूर्ति नगर में एक साथ छापेमारी कर रही है। इस ऑपरेशन में लगभग 100 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। सुरक्षा कारणों से स्थानीय थाने को इस छापेमारी की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
अब भगवान परशुराम पुरी कहलाएगा जलालाबाद, योगी कैबिनेट का अहम फैसला, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव!
पहले भी हो चुकी थी छापेमारी
यह पहली बार नहीं है जब नालंदा में एनआईए ने छापेमारी की है। इससे पहले 4 दिसंबर को भी एनआईए ने नालंदा के बारादरी मोहल्ला और भगनबीघा थाना क्षेत्र में छापे मारे थे। उस दौरान टीम ने मो. परवेज और राजेंद्र यादव से पूछताछ की थी।
पिछली छापेमारी में बरामद 834 कारतूस
जून 2025 में भी NIA ने सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर में छापेमारी की थी, जहां अभिजीत कुमार के किराये के मकान से 717 कारतूस बरामद हुए थे। वहीं, भगनबीघा थाना क्षेत्र के रॉबिन यादव के घर से 117 कारतूस मिले थे। उस समय अभिजीत कुमार के पिता को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: वोट के बदले ‘बोतल’ और ‘नोट’! बह रही थी शराब की नदियां, ECI ने चुनावी राज्यों में की बड़ी कार्रवाई
यह कार्रवाई नालंदा में हथियार तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए की जा रही है, जो भविष्य में सुरक्षा संबंधी मुद्दों को सुलझाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
