Bihar Elections: NDA सभी 121 सीटों पर जीतेगी, पहले चरण की वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह का बड़ा दावा
Giriraj Singh: राहुल गांधी के सेना से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सेना पर बयान देकर खुद को ही शर्मिंदा किया है। उन्हें इन मुद्दों की समझ नहीं है।
- Written By: मनोज आर्या
गिरिराज सिंह, (केंद्रीय मंत्री)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में लोग अपने मताधिकार का उपयोग पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बाराहिया के इंटर-लेवल स्टेट-रन हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला।
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार एनडीए 121 सीटें जीतेगी और 2010 के चुनाव से भी अधिक सीटें हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का पूरा समर्थन एनडीए के साथ है और बिहार में मजबूत सरकार बनेगी।
राहुल के बयान पर बीजेपी नेता का पलटवार
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सेना से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सेना पर बयान देकर खुद को ही शर्मिंदा किया है। उन्हें इन मुद्दों की कोई समझ नहीं है। वे गरीबी को समझने के लिए ‘कलावती’ के घर जाते हैं, जबकि पीएम मोदी उसी वर्ग से उठकर आए हैं। फटे जूते पहनने वाला ही जानता है कि चलने में कैसी तकलीफ होती है। राहुल गांधी ऐसा बयान देकर समाज और सेना के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ? जानिए 40 साल के सैन्य सफर की पूरी कहानी
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
Navabharat Nishanebaaz: राजनीति में चूहे-बिल्ली का खेल, क्या विपक्ष में हो पाएगा मेल?
नितिन नवीन ने किया मतदान
वही, दूसरी ओर पटना के दीघा स्थित मिलर हाई स्कूल के मतदान केंद्र में मंत्री नितिन नवीन ने अपना वोट डाला। उन्होंने भी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मैं हर मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और मतदान करें। मैंने अपने बूथ पर पहला वोट डाल दिया है, अब आप भी अपने बूथ पर पहला वोट डालें।
वोटिंग को लेकर युवाओं में उत्साह
मतदान केंद्रों पर पहुंचे लोगों में काफी जोश देखा गया। पटना के एक मतदाता ने कहा कि ये सिर्फ हमारा अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम अपनी सरकार चुनें। आज वोट डालकर बहुत खुशी हुई। वहीं, सीवान के एक अन्य मतदाता ने कहा कि वे महंगाई, स्वास्थ्य व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर वोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल से एक ही सरकार है। इस बार हम बदलाव चाहते हैं। राज्य भर में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: बाहुबलियों की बीवियां बनाएंगी वर्चस्व, पहले चरण में 5 सीटों पर प्रतिष्ठा की लड़ाई, कौन मारेगा बाजी?
पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग और पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। बिहार के कई इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे साफ है कि जनता लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह से हिस्सा ले रही है।
