चुनाव से पहले NDA की बढ़ी मुश्किलें, चिराग की प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अब 242 सीटों पर दावेदारी
Chirag paswan: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। मढ़ौरा से एनडीए की प्रत्याशी और अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्दा हो गया है। एनडीए अब 242 सीटों से ही चुनाव लड़ पाएगी।
- Written By: पूजा सिंह
सीमा सिंह और चिराग पासवान (सौ. सोशल मीडिया)
Chirag’s Party Candidate’s Nomination Cancelled: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। अब नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि एनडीए के एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
नामांकन रद्द होने की वजह से अब एनडीए राज्य की 242 सीटों से ही चुनाव लड़ पाएगी। दरअसल सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट एनडीए में चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को मिला है। यहां से चिराग पासवान ने भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह को टिकट दिया था। सीमा सिंह भोजपुरी की कई हिट गीतों में आइटम गर्ल के रूप में काम कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की सीमा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन के रूप में प्रसिद्ध हैं। अपनी ग्लैमर और अदाओं के दम पर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। सीमा सिंह ने लोजपा (रामविलास) से टिकट लेकर मढ़ौरा से नामांकन पर्चा दाखिल किया था।
4 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
स्क्रूटनी के दौरान सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया। सीमा सिंह के साथ-साथ मढ़ौरा विधानसभा सीट से तीन अन्य प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है। यहां से सीमा सिंह को टिकट मिलने के बाद जदयू से बगावत कर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे अल्ताफ आलम राजू, बसपा से आदित्य कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी विशाल कुमार का नामांकन भी रद्द किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
तेजस्वी यादव की चेतावनी, गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया तो पूरे बिहार में होगा व्यापक जन आंदोलन
छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
कागजात में गड़बड़ी मिली
मढ़ौरा के रिटर्निंग ऑफिसर निधि राज द्वारा किए जा रहे संवीक्षा के दौरान इन सभी प्रत्याशियों की कागजात मे गड़बड़ी मिली। जिसके आधार पर इन चारों प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया। अब देखना होगा मढ़ौरा में एनडीए क्या रणनीति अपनाती है। संभव है कि मढ़ौरा में एनडीए किसी निर्दलीय को समर्थन दे दें।
ये भी पढ़ें : ‘राजनीति में झाल बजाने नहीं आए…’, लालू और तेजस्वी पर भड़के शांतनु, मधेपुरा में होगा सियासी ‘खेल’!
दो चरणों में होगा मतदान
बता दें कि, बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। एनडीए (NDA) गठबंधन ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जेडीयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर, एलजेपी (रामविलास) ने 29, जीतनराम मांझी की हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलकेजे ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
