Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RJD की बढ़ी मुश्किलें, प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पुलिस का छापा, राजन हत्याकांड में करीबी गिरफ्तार

Bihar crime news:RJD प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मोतिहारी से RJD उम्मीदवार के घर से पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी RJD के एक प्रत्याशी की गिरफ्तारी हुई थी।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Oct 21, 2025 | 04:24 PM

तेजस्वी यादव के साथ प्रत्याशी देव गुप्ता (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Accused Arrested From RJD Candidate’s House: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। झारखंड पुलिस के सोमवार को सासाराम से राजद प्रत्याशी की गिरफ्तारी के मामले से पार्टी अभी उभर भी नहीं पाई थी कि मोतिहारी पुलिस ने मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजन कुमार की हत्या के मामले का आरोपी सुबोध यादव, राजद प्रत्याशी के घर में छिपा बैठा है। इस सूचना के बाद, पुलिस ने आज मंगलवार को देवा गुप्ता के घर छापा मारा और राजन हत्याकांड के आरोपी सुबोध यादव को धर दबोचा।

राजद प्रत्याशी के घर से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपी सुबोध यादव से पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर इससे पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद प्रत्याशी के घर से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भाजपा नेता ने हत्या का आरोपी है देवा गुप्ता का करीबी

बता दें कि, 29 जुलाई को ज्ञान बाबू चौक पर भाजपा नेता राजन कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में राजन के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस के समक्ष छह लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नामांकन के बाद राजद प्रत्याशी सत्येंद्र गिरफ्तार

बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सासाराम विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सासाराम जिला मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैसे ही राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह बाहर निकले, भारी पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें : हाथों में बंदूक और जबान पर गाली, नशे में धुत भारतीय को बैंकॉक पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

बताया गया कि सत्येंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उनकी गिरफ्तारी झारखंड के गढ़वा जिले के एक पुराने मामले में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2004 में गढ़वा में डकैती के एक मामले में गढ़वा न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथा)

Murder accused arrested from the house of rjd candidate from motihari assembly seat deva gupta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2025 | 04:22 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Crime News

सम्बंधित ख़बरें

1

दक्षिण अफ्रीका में अंधाधुंध फायरिंग, 25 लोगों को लगी गोली, 11 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

2

सावधान! व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठाणे के वरिष्ठ नागरिक से लूट लिए 1.06 करोड़, पुलिस भी दंग

3

थाने की चौखट का चक्कर खत्म! इंसाफ आपके दरवाजे पहुंचेगा, गृहमंत्री सम्राट चौधरी का ऐतिहासिक ऐलान

4

500 रुपये में ‘मौत’ का सौदा! 40 मिनट की क्लास और 5000 महिलाओं का ‘ब्रेनवॉश’, जैश की खौफनाक साजिश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.