Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोतिहारी एनकाउंटर: 15 पुलिसवालों को मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश ढेर, एसटीएफ जवान श्रीराम यादव शहीद

Bihar के मोतिहारी में STF और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश ढेर हो गए। पुलिस को 15 जवानों की हत्या की धमकी देने वाले इन अपराधियों से लड़ते हुए एसटीएफ जवान की शहीद हो गए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 18, 2026 | 03:36 PM

बिहार के मोतिहारी में STF और अपराधियों के बीच एनकाउंटर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Motihari Encounter News In Hindi: बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ऐसा एनकाउंटर हुआ जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपराधियों के साथ भीषण मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया। लेकिन इस सफलता की कीमत एक जाबांज जवान की शहादत के रूप में चुकानी पड़ी। एनकाउंटर  में 31 वर्षीय जवान श्रीराम यादव ने अपराधियों की गोलियों का सामना करते हुए शहीद हो गए।

पुलिस को दी थी ‘लाशें बिछाने’ की खौफनाक धमकी

इस मुठभेड़ की पटकथा दो दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी, जब कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर ने चकिया के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार को फोन कर खुली चुनौती दी थी। कुंदन ने फोन पर कहा था कि पुलिस उसके परिवार को परेशान न करे, वरना वह 15 पुलिसकर्मियों की लाशें बिछा देगा। उसने खुद को यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के स्टाइल में पेश करने की कोशिश की और कहा कि उसे ‘गुंडई’ क्या होती है, यह शहर को दिखाने की जरूरत नहीं है।  अपराधी ने दावा किया था कि वह दोनों हाथों से गोलियां चला सकता है और मुठभेड़ होने पर भागेगा नहीं बल्कि लड़ेगा।

आधी रात को ‘मिशन क्लीन’ के तहत कार्रवाई

अपराधी की इस धमकी के बाद पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई। तकनीकी सर्विलांस के जरिए अपराधियों की लोकेशन चकिया के रामडीहा गांव में संत कुमार तिवारी के घर पर मिली। सोमवार रात करीब 2:30 बजे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने घर की घेराबंदी की। जैसे ही कॉन्स्टेबल श्रीराम यादव ने घर का दरवाजा खटखटाया, अपराधियों ने लाइट बुझा दी और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, जिसमें से एक गोली श्रीराम यादव के सीने और दूसरी कमर में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद एसटीएफ ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग में कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे को ढेर कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

MLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत

बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर

चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो

मारे गए बदमाश कुंदन ठाकुर व प्रियांश दुबे (सोर्स- सोशल मीडिया)

हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। तलाशी के दौरान एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और 17 खोखे मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों को शरण देने के आरोप में उज्ज्वल कुमार और उसके पिता संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मारे गए अपराधी कुंदन ठाकुर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर लूट व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

एनकाउंटर की सूचना मिलते ही डीआईजी हरकिशोर राय और एसपी स्वर्ण प्रभात मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और फरार अन्य साथियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

एनकाउंटर में मारा गया पुलिसकर्मी (सोर्स- सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें- सम्राटकाल में खत्म हुआ कानून का खौफ? बिहार में माफियाओं ने मचाया भयंकर उत्पात, पुलिस को घेरकर बरसाईं गोलियां

शहीद जवान श्रीराम यादव को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और पुलिस का मनोबल ऐसी धमकियों से टूटने वाला नहीं है।

Motihari stf encounter jawan martyred two criminals killed bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 11:32 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Police
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.