- Hindi News »
- Bihar »
- Minister Santosh Suman Said That The Nda Government Of Bihar Is Taking A Historic Decision
मंत्री संतोष सुमन ने की सरकार की तारिफ, ‘बिहार की एनडीए सरकार ले रही ऐतिहासिक निर्णय…’
Minister Santosh Kumar Suman : बिहार में डोमिसाइल नीति लागू के फैसले को मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ऐतिहासिक निर्णय बताया है। साथ ही तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना भी साधा है।
- Written By: पूजा सिंह

मंत्री संतोष सुमन (सौजन्य सोशल मीडिया)
Minister Santosh Kumar Suman Spoke On Implementing The Domicile Policy : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने का ऐलान किया है। इस नीति के तहत टीचर भर्ती में बिहार के निवासियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार के इस फैसले को मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि बिहार की एनडीए सरकार लगातार ऐतिहासिक फैसला ले रही है।
मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि, यह क्रांतिकारी और ऐतिहासिक फैसला है। यह फैसला एनडीए सरकार में ही संभव था। बिहार सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं, छात्रों, सभी के लिए काम कर रही है। जनता का विश्वास हमारे साथ है। हाल के दिनों में बुजुर्गों, विधवाओं के लिए सामाजिक पेंशन की राशि में भी वृद्धि की गई है। इसके अलावा, 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की गई। ये सब ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं। बिहार में इस तरह कभी भी क्रांतिकारी निर्णय नहीं लिए गए थे। इसके अलावा भी सभी क्षेत्रों में सरकार काम कर रही है।
‘2025 में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार’
मंत्री संतोष कुमार सुमन का कहना है कि एनडीए की सरकार विश्वास की सरकार है और जनता हमारे साथ है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के ‘नकलची सरकार’ कहे जाने पर कहा कि किसी के बोलने से कुछ नहीं होने वाला है। सपना देखने से कुछ नहीं होता, यथार्थ यह है कि एनडीए की सरकार है और हमारे मुखिया नीतीश कुमार हैं। जो करना होगा, वह यही सरकार करेगी। तेजस्वी यादव केवल बोल रहे हैं। न उनकी सरकार आएगी, न वे कुछ करेंगे। वे लोग हवाबाजी करने में पहले से ही माहिर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
यह भी पढ़ें : ‘PDA पाठशाला को पुलिस नहीं रोक सकती है…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला
राहुल गांधी पर कसा तंज
मंत्री संतोष कुमार सुमन तंज कसते हुए कहा कि जिनको छोटी बात की जानकारी नहीं है, उन्हें बिहार की जनता कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। आने वाले समय में उन्हें सीखना चाहिए। उन्हें बिहार भ्रमण करना चाहिए और दलित बस्तियों में खाना खाना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। दोनों युवा हैं, दोनों भटके हुए युवा हैं। बिहार तो वैसे भी ज्ञान और मोक्ष की धरती है। अभी वे सरकार तो नहीं बना पाएंगे, लेकिन उन्हें लाभ जरूर होगा।
Minister santosh suman said that the nda government of bihar is taking a historic decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














